एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: रायपुर में पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे के बिगड़े बोल, 'तेरे जैसे कितने लोग आए और चले गए'

Congress Meeting in Raipur मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज के लोकतंत्र में बोलने और लिखने की आजादी नहीं है. सच बोलता है तो जेल भेज दिया जाता है. मैंने कभी नहीं देखा कि अधिवेशन में रेड डाल जा रहे हैं.

Mallikarjun Kharge In Raipur:रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद हाथ जोड़ो जनसभा (Jansabha) का आयोजन हुआ. इसमें प्रदेशभर से आए हजारों लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी (BJP) सरकार पर जमकर हमला बोला. आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का दावा भी किया. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है. 

भारत जोड़ो जनसभा में भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
दरअसल अधिवेशन के आखिरी दिन रायपुर के जोरा ग्राउंड में कांग्रेस ने बड़ी जनसभा का आयोजन किया. इस जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'वो चील उड़ रही होती है, उसे भैंस उड़ रही है. इतना झूठ बोलते हैं'. मोदी जी संसद में कहते हैं, एक अकेले मोदी से पूरा विपक्ष डर गया. इसके जवाब में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'तेरे जैसे कितने लोग आए और चले गए'.

तेरी 56 इंच की छाती लेकर हम क्या करेंगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा में विधानसभा चुनाव का जिक्र किया. लेकिन, उनका मुख्य फोकस केंद्र की मोदी सरकार ही रही. उन्होंने बीजेपी की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी के कितने लोग आजादी के लिए जेल गए, ये लोग नौकरी में लगे थे. आज बोलते हैं, 'हमलोग देशभक्त हैं. मेरी 56 इंच की छाती है, तेरी 56 इंच की छाती लेकर हम क्या करेंगे, हजारों लोग भूखे मर रहे हैं'.

अदानी मामले पर फिर उठाया सवाल
मल्लिकार्जुन खरगे ने अदानी मामले में फिर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि ये सिर्फ डिक्टेटरशिप चलाते हैं. मैंने राज्यसभा में भाषण दिया, इसको काट दिया. हम कोई गलत शब्द नहीं बोले, हमने सिर्फ हिसाब पूछा कि अदानी की संपत्ति ढाई साल में 13 गुना हो गई. वैसा मंत्र हमको भी बता दें, ऐसा अगर पता चल जाए तो किसी योजना की जरूरत ही नहीं है. जनता का 1 रुपया 13 रुपए हो जाएंगे. जो मंत्र आपने अदानी को पढ़ाया वो हमको भी पढ़ा दो. एक आदमी के लिए उन्होंने पूरे राष्ट्र को गिरवी रख दिया. ये लोकतंत्र के लिए काम करने वाली सरकार नहीं है. 

तालाब का पानी पीते हैं छत्तीसगढ़ के लोग 
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज के लोकतंत्र में बोलने और लिखने की आजादी नहीं है. आजकल कोई सच बोलता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है. 51 साल हो रहे हैं. मैंने कभी नहीं देखा कि अधिवेशन में धड़ाधड़ रेड डाल जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं है. जंगल में रहते हैं, नदी, बावड़ी और तालाब का पानी पीते हैं. आप तो बॉटल का पानी पीते हैं. आप लोग डर रहे हैं. ईडी को वित्त डिपार्टमेंट से गृह विभाग में क्यों दिया. 

डेमक्रैसी में जनता डरती नहीं, उसके पास ही शक्ति
इतना पर भी खरगे नहीं रूके. उन्होंने कहा कि 'देश के प्रधानमंत्री खुद अप्वाइंटमेंट के ऑर्डर बांटते हैं. ये उनका नहीं, ये पब्लिक सेक्टर हैं. ऐसे बहुत से नाटक मोदी जी करते हैं. लोगों को डराते हैं'. 'मोदी कहते हैं कि वो अकेले विपक्ष के लिए भारी हैं. छाती ठीक के कहते थे ये मोदी किसी से डरेगा नहीं. तेरे जैसे लोग इस देश में आए और चले गए. डेमोक्रेसी में जनता डरती नहीं है. जनता के पास शक्ति है. उनके पास नोटों और लाठी की शक्ति है तो हमारे पास वोटों की शक्ति है'. 

'मेहनत किया मुर्गा साहब, अंडा खाया फकीर साहब'
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निजीकरण पर विरोध जताते हुए कहा कि ये मुसीबत आप के ऊपर आ रही है. किसी अमीर के ऊपर नहीं आ रही. 'बार-बार 70 साल में क्या किए कहते हैं. 1955 में नेहरू जी ने भिलाई स्टील प्लांट बनाया. अगर पूछे तो कारखाने का आग दिखा दीजिए. हमने स्टील, सीमेंट, आईआईएम, आईआईटी हमने बनाया. मेहनत किया मुर्गा साहब, अंडा खाया फकीर साहब'.

'चील उड़ रहा है तो बताते हैं भैंस उड़ रही है'
इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'ये चील उड़ रहा है तो इसे भैंस उड़ रहा है, बोलते हैं. ऐसा झूठ बोल बोलकर आप बेचारे तंग होकर. आखिरी में शाह ने बोला अरे भाई वो तो इलेक्शन जुमले हैं, क्यों सीरियस लेते हो. इलेक्शन जुमले वाले हैं'. नौ साल में 18 करोड़ नौकरी कहां गए. ये देश को बर्बाद करने वाले लोग हैं. बनाने वाले लोग नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: Raipur News: राहुल गांधी बोले- और तपस्या करने के लिए तैयार, पासीघाट से पोरबंदर तक हो सकती है अगली यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget