एक्सप्लोरर

Raipur News: कलेक्ट्रेट परिसर के पास बनी मल्टी लेवल पार्किंग के काटा बकरा, वीडियो वायरल होने पर हुआ ये एक्शन

Chhattisgarh की राजधानी रायपुर में पुलिस ने मल्टी लेवल पार्किंग में बकरा काटने के मामले में ठेकेदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

Raipur Police Action: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में बकरीद (Bakrid) के दिन कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास बनी मल्टी लेवल पार्किंग में बकरा काट दिया. रायपुर में घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. वीडियो को संज्ञान में लेते हुए रायपुर पुलिस ने एक्शन लिया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
रायपुर में घटी इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो की तहकीकात की. तहकीकात के बाद पुलिस को पता चला कि बकरीद के दिन दोपहर 2:30 बजे ऑक्सीजन गार्डन के बगल में मल्टी लेवल पार्किंग के ठेकेदार मोहम्मद शोएब उर्फ शिबू और उसके अन्य साथियों द्वारा मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में स्थित खाली जगह पर बकरे को काटा गया. इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की. 

पार्किंग के ठेकेदार समेत दो लोग गिरफ्तार
पूछताछ में पता चला कि पार्किंग का ठेकेदार मोहम्मद शोएब और उसके साथियों ने इस जगह पर बकरा काटा है. वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा गया कि एक बकरा पार्किंग स्थल में बंधा हुआ है और एक बकरे को काट कर जमीन पर रखा गया है. वहीं कुछ लोग वहां पर बैठे हुए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में लोक शांति भंग करने को ध्यान में रखते हुए. दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

नगर निगम ने ठेकेदार को दिया नोटिस
इस मामले में नगर निगम रायपुर  मल्टी लेवल पार्किंग परिसर में बकरा काटने की जानकारी मिलने पर जांच कर रही है. वहीं पार्किंग के ठेकेदार को पार्किंग परिसर का गलत इस्तेमाल करने के मामले में नोटिस जारी किया है.

 यह भी पढ़ें:

Durg News: इंग्लैंड में होगी वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ के पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान भी होंगे शामिल

Surajpur News: सूरजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आंध्र प्रदेश में बंधक बनाए गए 14 मजदूरों को छुड़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget