एक्सप्लोरर

बीएड सहायक शिक्षकों के अभिभावकों ने रायपुर नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम, जानें ताजा अपडेट

Raipur News: सेवा सुरक्षा मांग को लेकर बीएड सहायक शिक्षकों के अभिभावकों ने रायपुर नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम कर दिया. हालांकि पुलिस शिक्षकों को जबरदस्ती गिरफ्तार करके बस में बिठाकर ले गई है.

Raipur Teachers Protest: सेवा सुरक्षा और समायोजन की मांग को लेकर पिछले एक महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे बीएड सहायक शिक्षकों के अभिभावकों ने सोमवार को रायपुर में शांतिपूर्ण अनुनय यात्रा का प्रयास किया. उनका उद्देश्य सरकार और प्रशासन तक अपनी व्यथा पहुंचाना था. इस यात्रा के लिए पहले ही सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस बल ने भारी संख्या में तैनाती करते हुए और बेरिकेट्स लगाकर मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में उन्हें रोक दिया.

इस अवरोध से निराश अभिभावकों ने अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा. यह स्थिति अभिभावकों के आक्रोश और अपनी मांगों को लेकर उनकी गहरी चिंता को दर्शाती है. बता दें कि विरोध प्रदेशन के बीच पुलिस ने शिक्षकों को जबरदस्ती गिरफ्तार करके बस में बिठाकर ले गई.

सरकार की अंदेखी से परिजन परेशान

गौरतलब है कि बीएड सहायक शिक्षक पिछले एक महीने से रायपुर के धरना स्थल पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने शासन और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कई शांतिपूर्ण प्रयास किए, लेकिन अब तक उनसे किसी भी सरकारी प्रतिनिधि ने मुलाकात नहीं की. इस उदासीनता से शिक्षक और उनके परिजन गहरे आहत हैं.

अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं. सहायक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और समायोजन के अभाव में न केवल शिक्षकों का भविष्य खतरे में है, बल्कि इससे उनकी संतानें और पूरा परिवार भी प्रभावित हो रहा है. हम मांग करते हैं कि शासन तत्काल इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान ले और समाधान के लिए ठोस कदम उठाए.

बीएड सहायक शिक्षकों के अभिभावकों का आह्वान

विरोध करने वाले शिक्षकों का कहना है, "हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन हमारी अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं. यदि हमारी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और भी व्यापक रूप ले सकता है. साथ ही हम सपरिवार आगामी चुनावों का बहिष्कार भी करेंगे."

रायपुर से विनीत पाठक की रिपोर्ट. 

ये भी पढ़ें: 'पुलिसकर्मी हमारे कपड़े खींच रहे थे', रायपुर में विरोध कर रहीं महिला शिक्षकों ने रोते हुए लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget