एक्सप्लोरर

गिरफ्तार आईएएस अधिकारियों समेत तीन अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए केस दर्ज, क्या है मामला?

Chhattisgarh News: दो आईएएस समेत तीन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है. अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रानू साहू और समीर विश्नोई तथा राज्य सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया है.

तीनों अधिकारी पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान सामने आए कथित कोयला लेवी घोटाले के मामले में जेल में हैं. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ईओडब्ल्यू ने दो जुलाई को विश्नोई, साहू और चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित के आरोप में तीन प्राथमिकी दर्ज की. अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है.

2010 बैच की आईएएस अधिकारी साहू के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, साहू ने 2015 से 2022 के बीच कथित तौर पर अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर करीब 3.94 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अचल संपत्तियां खरीदी थीं. प्राथमिकी में कहा गया है कि साहू को अप्रैल 2011 से अक्टूबर 2022 तक वेतन के रूप में करीब 92 लाख रुपये मिले थे, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की और अचल संपत्तियों में करीब 3.94 करोड़ रुपये का निवेश किया. इसके अलावा, साहू ने कथित तौर पर बीमा, शेयर और एसआईपी में भी निवेश किया, जिसकी जांच की जानी चाहिए.

दो IAS समेत तीन अधिकारियों पर कसा शिकंजा 

2009 बैच के आईएएस अधिकारी विश्नोई के खिलाफ प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्हें सितंबर 2010 से सितंबर 2022 तक वेतन के रूप में करीब 93 लाख रुपये मिले, लेकिन उन्होंने इस अवधि के दौरान कथित तौर पर 5.12 करोड़ रुपये से अधिक की चल/अचल संपत्ति अर्जित की. इसी तरह 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी चौरसिया के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि चौरसिया को अक्टूबर 2022 तक वेतन और अन्य भत्ते के रूप में लगभग 85.50 लाख रुपये मिले, जबकि उन्होंने कथित तौर पर अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों के नाम पर 29 अचल संपत्तियां अर्जित की हैं, जिनकी कीमत लगभग 9.22 करोड़ रुपये है.

ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के नये मामले किये दर्ज

कथित कोयला लेवी घोटाले में धन शोधन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल जुलाई में साहू को गिरफ्तार किया था. मुख्यमंत्री कार्यालय में तत्कालीन उप सचिव चौरसिया को दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था, जबकि विश्नोई को अक्टूबर 2022 में कोयला लेवी मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था.

तब से तीनों जेल में बंद हैं. कोयला लेवी मामले के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत इस साल जनवरी में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)/ईओडब्ल्यू ने प्राथमिकी दर्ज की थी. इसमें 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें ये तीनों अधिकारी भी शामिल हैं.

ईडी की पेश रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनीतिक नेताओं और बिचौलियों से जुड़े एक गिरोह द्वारा राज्य में ढुलाई किए जाने वाले प्रत्येक टन कोयले पर 25 रुपये प्रति टन की अवैध वसूली की जा रही थी.

प्राथमिकी के अनुसार, व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी इस घोटाले का मास्टरमाइंड था. ईडी ने छत्तीसगढ़ में 'कोयला लेवी घोटाले' में धन शोधन की जांच शुरू की थी और छापेमारी की थी तथा 11 लोगों को गिरफ्तार किया था और लगभग 222 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया था.

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सूर्यकांत तिवारी जैसे निजी व्यक्तियों और सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई जैसे राज्य सरकार के पदाधिकारियों तथा खनन अधिकारियों के एक सिंडिकेट ने कुछ राजनीतिक पदाधिकारियों के समर्थन से जानबूझकर नीतिगत बदलाव करने में कामयाबी हासिल की. उन्होंने छत्तीसगढ़ में ढुलाई किए गए प्रत्येक टन कोयले पर 25 रुपये वसूलने के लिए जबरन वसूली का नेटवर्क शुरू किया. डायरियों के अनुसार, जुलाई 2020 से जून 2022 तक कोयला गिरोह द्वारा 540 करोड़ रुपये की उगाही की गई. 

Viral Video: जगदलपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, रोड रेज में बाइक को फूंका, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget