एक्सप्लोरर

Kamal Vihar Project News: क्यों बदला कमल विहार प्रोजेक्ट का नाम? माता कौशल्या के नाम पर छिड़ी सियासत, बीजेपी ने पूछा ये सवाल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी (BJP) के कमल विहार प्रोजेक्ट का नाम बदलकर माता कौशल्या के नाम पर रखा. जिसके बाद वहां सियासत शुरू हो गई है.

Raipur News: छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बीजेपी (BJP) के सरकार में शुरू हुए कमल विहार प्रोजेक्ट (Kamal Vihar Project) का नाम बदलकर कौशल्या विहार (Kaushalya Vihar) कर दिया गया है. इसको लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां कौशल्या माता के नाम पर केवल राजनीति की जा रही है. अगर नाम बदलना है तो इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (Indira Gandhi University) का नाम बदलकर माता कौशल्या के नाम पर क्यों नहीं रखते.
 
मुख्यमंत्री ने कमल विहार प्रोजेक्ट का बदला नाम 
दरअसल, मंगलवार को रायपुर ग्रामीण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम किया. इसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे. इस बीच मुख्यमंत्री ने कमल विहार को कौशल्या विहार बनाने की घोषणा कर दी और अमलीडीह के महाविद्यालय का नामकरण कौशल्या माता के नाम पर करने की घोषणा की दी है. इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तत्कालीन बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "कमल विहार प्रोजेक्ट पर बहुत लंबे समय से विवाद चलता रहा, सैकड़ो करोड़ रुपए का कर्जा रहा था. हमारी सरकार ने 450 करोड़ रुपए का कर्जा  को 125 करोड़ के आस पास लाया है. अब मैं समझता हूं माता कौशल्या के नाम से नामकरण हो गया है तो सारा कर्जा भी जल्द छूट जायेगा और विकास की गति में भी तेजी आएगी."
 
 
बीजेपी ने कहा-भूपेश बघेल को है कमल से एलर्जी
रमन सिंह सरकार में पीडब्लूडी मंत्री रहे राजेश मूणत ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया. राजेश मूणत ने कांग्रेस पर माता कौशल्या के नाम पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया है. मूणत ने कहा कि कमल विहार पर कार्य और नामकरण बीजेपी शासनकाल में हुआ. भूपेश बघेल को कमल विहार नाम से एलर्जी क्यों है. अगर बदलना है तो इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर माता कौशल्या के ऊपर क्यों नहीं कर देते. साथ ही मूणत ने यह भी कहा है कि माता कौशल्या के नाम पर विरोध नहीं है.
 
बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस ने बीजेपी पर कौशल्या माता के अस्तित्व की उपेक्षा को लेकर आरोप लगाया है. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि "15 साल तक रमन शासनकाल में छत्तीसगढ़ की बिटिया और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की माता कौशल्या माता जी को कभी याद नहीं किया गया. भाजपा का राम नाम का जाप राम भक्तों से मात्र वोट बटोरने और चंदा वसूलने तक ही सीमित है."
 
कांग्रेस इस लिए बीजेपी को कौशल्या माता के नाम पर घेरती है
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कौशल्या माता मंदिर के नाम पर कांग्रेस बीजेपी को लगातार घेरती रही है. क्योंकि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौशल्या माता मंदिर को रिडेवलपमेंट के काम को तेजी से करवाया है. इसके साथ भगवान राम के ननिहाल के रूप में छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने के लिए बड़े बड़े आयोजन करवाए जा रहे है. वहीं राज्य में भगवान राम के वनवास के दौरान राज्य के जिन इलाकों उनका गुजरना हुआ उसे राम वन पथ गमन के नाम से विकसित किया जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget