एक्सप्लोरर

Raipur News: अंग्रेजी में बातचीत से बढ़ा विवाद, स्कूली छात्रों ने मिलकर 10वीं के छात्र को उतारा मौत के घाट

Raipur Police: रायपुर में स्कूली छात्रों की लड़ाई में एक 10वीं के छात्र की मौत हो गई. पुलिस ने तत्काल कार्यवाई करते हुए चार नाबालिग छात्रों को हिरासत में ले लिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्कूली छात्रों की लड़ाई में एक दसवीं के छात्र की मौत हो गई. करीब आधा दर्जन स्कूली छात्रों ने मिलकर एक छात्र की हत्या कर दी. छात्रों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुआ झगड़ा मौत में तब्दील हो गया. इस वारदात में छात्रों ने मिलकर एक छात्र की इतनी पिटाई कर दी कि वह बेहोश हो गया. इसके बाद उसे एंबुलेंस से रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र की मौत की खबर फैलते ही स्कूल और अस्पताल में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाई करते हुए चार नाबालिग छात्रों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई.

मामूली विवाद के बाद छात्र की हुई मौत

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पांच से छह छात्रों ने मिलकर एक दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की हत्या कर दी. मृतक का नाम मोहन सिंह राजपूत है वह खमतराई के वीर शिवाजी नगर पब्लिक उत्तर माध्यमिक शाला में पढ़ता था. मोहन अपने साथियों के साथ दसवीं कक्षा की पूरक परीक्षा देने के लिए काशीराम उच्चतर माध्यमिक शाला गया हुआ था. परीक्षा देकर बाहर निकलने के दौरान 11वीं कक्षा के छात्रों के साथ उसकी बहस हुई. जानकारी के मुताबिक परीक्षा देकर बाहर निकलते वक्त कुछ लड़के मृतक मोहन से अंग्रेजी में सवाल जवाब कर रहे थे. जवाब नहीं देने पर उन छात्रों ने अचानक मोहन से मारपीट करना शुरू कर दिया. मोहन को छात्रों ने इस कदर लात घुसा से पीटा कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चार नाबालिग छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खमतराई थानाध्यक्ष सोनल ग्वाला ने बताया कि मृतक मोहन सिंह राजपूत दसवीं की पूरक परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र गया हुआ था. इसी दरमियान कुछ छात्रों से उसका विवाद हो गया. विवाद की वजह सिर्फ इतना था कि मृतक मोहन से अन्य छात्रों ने इतना पूछा कि तुम कौन सी स्कूल से हो और उससे अंग्रेजी में बात करने लगे. इससे मृतक मोहन और अन्य छात्रों के बीच विवाद बढ़ गया. विवाद बढ़ने के बाद 4 छात्रों ने मिलकर मोहन की लात-घुसों से पिटाई कर दी. इससे वह बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में उसे तत्काल रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया. इस मामले में चार अपचारी छात्रों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Bijapur News: बीजापुर में बारिश का तांडव, कई इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटा, नदी में बहने से एक और की मौत

Surajpur News: सूरजपुर जिला मुख्यालय के पास कई गांवों को पक्की सड़क का इंतजार, कीचड़ में चलने की मजबूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget