एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी का मौका, 50 हजार मिलेगी सैलरी, यहां करना होगा आवेदन

Job Alert Chhattisgarh: रोजगार कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है. इसमें युवा जरूरी दस्तावेज के साथ इंटरव्यू दे सकते हैं.

Chhattisgarh News: देशभर में बेरोजगारी बढ़ते जा रही है. शिक्षित बेरोजगार अब सरकारी की बजाय प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार की गुंजाइश तलाश रहे हैं. ऐसे ही शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में शिक्षित बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैंप (Placement Camp) का आयोजन किया जाएगा और युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 50 हजार रुपए तक की नौकरी मिलेगी. दरअसल रायपुर जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने छत्तीसगढ़ राज्य के लोकल शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 21 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया है. रोजगार कार्यालय की तरफ से युवाओं को बताया गया है कि 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है. इसमें युवा जरूरी दस्तावेज के साथ इंटरव्यू दे सकते हैं.

इन सेक्टरों में 100 से ज्यादा पद पर भर्ती
जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से व्हाइटलियो इण्डस्ट्रीज प्रालि, सी०आर० केपिटल, स्पेक्ट्रम डिजिटल प्रिन्टस, सुमित बाजार और डॉक्टर श्रीकांत वर्मा ऑनलाइन क्लासेस रायपुर द्वारा अकाउंटेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैक ऑफिस, क्वालिटी मैनेजर, लिगल असिस्टेंट, फाइनेंस एक्सीक्यूटिव्हस, एचआर मैंनेजर, सिक्यूरिटी गार्ड, ड्राइवर, हेल्पर, फिल्ड एक्सीक्यूटिव, रेकी एक्सीक्यूटिव, टेली मार्केटिंग आफिस वर्कर, ऑफिस ब्वाय, टीम लीडर, सेल्स एक्सीक्यूटिव, ग्राफिक डिजाइनर इत्यादि कुल 100 से अधिक पदों पर 5वीं से लेकर कॉलेज पास आवेदकों को सीधी भर्ती के लिए बुलाया गया है.

7 से 50 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी
जिला रोजगार कार्यालय की तरफ ये भी बताया गया है कि इच्छुक आवेदकों को योग्यता अनुसार सीधी भर्ती में मौका दिया जाएगा. भर्ती के बाद युवाओं को 7 हजार से 50 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा ये भी बताया गया है कि प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक को अपने साथ शैक्षणिक/ तकनीकी योग्यता/अनुभव प्रमाण-पत्र, बॉयोडाटा लाना होगा और एन.सी.एस. पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद ही सीधी भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते है.

Chhattisgarh News: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आज से आगाज, रायपुर पहुंचे रितेश देशमुख और सोहेल खान जैसे बड़े स्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget