एक्सप्लोरर

Raipur Bar Association Election: अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 7 उम्मीदवार, एक क्लिक में जानें वोटिंग प्रक्रिया से लेकर दावेदारों के नाम

रायपुर बार एसोसिएशन का चुनाव अभी जारी है. रायपुर कोर्ट परिसर में मतदान केंद्र बनाया गया है. शाम पांच बजे तक मतदान होगा. कल यानी शुक्रवार सुबह मतों की गिनती की जाएगी.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. मतदान के लिए कोर्ट परिसर में ही केंद्र बनाया गया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए इस बार 7 प्रत्याशी मैदान में हैं. साथ ही पहली बार महिला प्रत्याशियों ने चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है. हर दो साल में होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव में उत्साही माहौल है. पहले अध्यक्ष रह चुके प्रत्याशियों की पकड़ जहां अधिवक्ताओं के बीच जड़ जमाए हुए है. वहीं, दूसरी तरफ नए प्रत्याशी मतदान केंद्र के बहार मतदाताओं को साधते नजर आ रहे है. अध्यक्ष प्रत्याशी स्मिता पांडेय ने बताया कि इस बार चुनाव में प्रत्याशी कोर्ट परिसर में पार्किंग और अधिवक्ताओं को मेडिकल सुविधा समेत अन्य सुविधाओं के मुद्दे पर मैदान में हैं.

क्या है वोटिंग प्रक्रिया?
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में किया जा रहा है. पहले चरण की वोटिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई. 30 मिनट लंच के बाद दूसरे चरण का मतदान 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. बूथ में मोबाइल प्रतिबंधित किया गया है. 1992 अधिवक्ता 16 पदों के लिए 57 प्रत्याशियों के लिए मतदान कर रहे हैं. कल यानी शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतों की गणना शुरू की जाएगी. देर शाम नतीजों को जारी कर दिया जाएगा.

बार एसोसिएशन चुनाव 2021 के प्रमुख दावेदार 
अध्यक्ष पद के लिए आशीष सोनी, बृजेशनाथ पांडेय, लाकेश गर्ग, रमेश साहू, रामनारायण व्यास, सत्येंद्र सिंह ठाकुर, स्मिता पांडेय मैदान में हैं. कनिष्ठ उपाध्यक्ष (पुरुष) के लिए आशुतोष दुबे, कमल कुमार राठौर, सौरभ शुक्ला, श्रीकांत मिश्रा दम दिखा रहे हैं. वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) के लिए भारती राठौर, इंद्राणी चौधरी, रूपाली शर्मा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 

वही, सचिव पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें अजय सोनी, आशीष भावनानी, अरुण मिश्रा, नारायण महोबिया, शैलेष मिश्रा शामिल हैं. सह सचिव (पुरुष) के लिए अजय जोशी, धीरज कुमार धनगर, रामकृष्ण दीक्षित, रूपेंद्र कुमार दुबे, ताराचंद कोसले चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं. सह सचिव (महिला) के लिए गीता चौहान, गौरी बौराल, रानी लक्ष्मी साहू के बीच टक्कर है. कोषाध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार श्रीवास्तव, लखन जेटीसी, सुनील शर्मा चुनावी मैदान में हैं. सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पद के लिए आनंद नेताम, अजय जैन, नितेश गुप्ता और ग्रंथालय सचिव पद के लिए आशीष पांडेय, भंजन जांगड़े, मनीष सिन्हा, नव ज्योति राज, रीति सोनपिपरे किस्मत आजमा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

पूर्व CM के परिवारों में जुबानी जंग: रोहिणी के बाद तेजस्वी पर भड़कीं जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी, चलाए शब्दों के बाण

Farmers Protest: मांग पूरी न होने पर टकी के ऊपर चढ़े किसान, मनाने में जुटा प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत
SING Forum में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे CM साय, निवेशकों से करेंगे बातचीत

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget