एक्सप्लोरर

Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत, विरोध में लोगों ने लगाया जाम

Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रफ्तार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार ट्रेलर के कुचलने से जीजा-साले की मौके पर मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम कर घटना का विरोध जताया.

Chhattisgarh Accident News: रायगढ़ जिले में रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली. इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए. इसके बाद उन्होंने विरोध में चक्काजाम कर दिया. जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. मामला चक्रधर नगर थाना इलाके के ग्राम तिलगा-भगोरा का है. 27 वर्षीय आनंद राम सिदार 21 वर्षीय साले अनेश सिदार के साथ बाइक पर घूमने निकले थे. तिलगा-भगोरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार जीजा-साले को चपेट में ले लिया. हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद ट्रेलर लेकर फरार हुआ ड्राइवर

दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया. विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची चक्रधर नगर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. लोग पुलिस की अपील के बावजूद जाम खोलने को तैयार नहीं हुए. पुलिस से मामला शांत नहीं होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया गया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दी. सहायता मिलने के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म कर दिया.

घटना के विरोध में लोगों ने किया जाम

सड़क जाम रहने का असर कोयला परिवहन पर पड़ा. सुबह दो घंटे तक कोयला की ढुलाई नहीं हो सकी थी. पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फरार ट्रेलर ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार गाड़ियों पर लगाम लगाने में पुलिस असफल साबित हो रही है.  लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, बावजूद पुलिस कड़ी कार्रवाई नहीं करती. ग्रामीणों ने बेलगाम भारी और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: नक्सलियों के टारगेट पर BJP नेता! सरकार ने की NIA से जांच कराने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget