एक्सप्लोरर

Raigarh News: रायगढ़ में अलग-अलग जगहों से दो मासूम बच्चों सहित पिता का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Raigarh Crime News: रायगढ़ जिले में दो बच्चों और पिता के शव बरामद किए गए हैं. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों सहित पिता की लाश मिली है. मासूम बच्चों की लाश तालाब में तैरते हुए मिली है तो वहीं तालाब के कुछ ही दूरी पर पेड़ पर पिता की लाश फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है. फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

नहाने जाने की बात कह कर दोनों बच्चों को लेकर निकला था पिता

दरअसल, रायगढ़ जिले के भुइयापारी में रहने वाला मृतक नरेश गुप्ता खेती किसानी का काम करता था. रविवार को वह काम पर नहीं गया था. उस दिन वह घर पर ही था. दोपहर को मृतक नरेश ने अपनी पत्नी से कहा कि मैं दोनों बच्चों के साथ पास के डबरी में नहाने जा रहा हूं. वह घर से निकल गया लेकिन लगभग दो घंटे से ऊपर हो जाने के बाद भी नरेश गुप्ता अपने बच्चों के साथ घर नहीं लौटा तो पत्नी ने अपने भतीजे को तालाब जाकर पता करने के लिए कहा. जब दोनों भतीजे तालाब के पास पहुंचे तो तालाब में दो मासूम बच्चों की लाश तैरती हुई दिखाई दी.

वहीं थोड़ी ही दूरी पर अपने चाचा नरेश गुप्ता की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा. इसके बाद वह दहशत में आ गए और घर जाकर इस घटना की जानकारी दी. धीरे-धीरे यह घटना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

Koriya News: सीएम बघेल ने बैकुंठपुर विधानसभा को दी कई सैगातें, आदिवासी किसान के घर किया भोजन

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की जानकारी चक्रधर थाने पुलिस को मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और डबरी के अंदर से दो मासूम बच्चों के शव को बाहर निकाला. फिर पेड़ पर लटके मृतक नरेश गुप्ता की लाश को भी उतारा गया. मृतक नरेश गुप्ता के शव की तलाशी ली गई इस दौरान किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. उसके बाद पुलिस ने बच्चों और पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया.

बच्चों की हत्या कर पिता द्वारा आत्महत्या करने की आशंका

चक्रधर पुलिस ने बताया कि दोनों मासूम बच्चे और पति नरेश की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी सदमे में है. वह घटना के संबंध में कुछ नहीं बता पा रही है. इसलिए अभी ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है. इससे मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि संभवत: नरेश गुप्ता ने अपने दोनों बच्चों को पानी में डुबोकर मार डाला होगा. इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी. आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि नरेश और उसकी पत्नी से घरेलू बात को लेकर विवाद होता है. इसके कारण उसकी पत्नी बीच में घर से बाहर चली गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget