एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: 23 सालों से छत्तीसगढ़ी को भाषा बनाने का कर रहे हैं प्रयास , 150 से ज्यादा कृतियां अब तक हो चुकी हैं प्रकाशित

छत्तीसगढ़ी बोली को भाषा बनाने के लिए दुर्गा प्रसाद पारकर पिछले 23 सालों से प्रयास कर रहे हैं. अब तक उन्होंने छत्तीसगढ़ी में 150 से ज्यादा किताबें लिख चुके हैं.

Durg News: छत्तीसगढ़ के भिलाई  में रहने वाले साहित्यकार और भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर कर्मी दुर्गा प्रसाद पारकर ने छत्तीसगढ़ी को भाषा के तौर पर स्थापित करने का ऐसा जुनून है कि पारकर उम्र के छठवें दशक में सक्रिय रहते हुए छत्तीसगढ़ी में लगातार लिख रहे हैं. अब तक उनकी 150 से ज्यादा कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं. इनमें उपन्यास, कहानी, कविता व अनुवाद सहित आलेख शामिल है.

पारकर का लिखा हुआ उपन्यास हेमचंद विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम में किया गया शामिल
पारकर पिछले साल 2001 से बगैर किसी सरकारी मदद के खुद के खर्च पर छत्तीसगढ़ी सेवियों को चिन्हारी सम्मान भी दे रहे हैं. पारकर का कहना है कि वह छत्तीसगढ़ी को भाषा के तौर पर स्थापित करने और इसे समृद्ध करने अपनी तरफ से छोटी सी पहल कर रहे हैं. इन दिनों पारकर अपने सालाना चिन्हारी सम्मान समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं. आपको बता दे कि रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में एमए छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम शुरू करवाने में भी दुर्गा प्रसाद पारकर की अहम भूमिका रही है. वहीं दुर्ग हेमचंद विश्वविद्यालय में उनका लिखा उपन्यास एमए पाठ्यक्रम में शामिल है. 

भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर कर्मचारी है दुर्गा प्रसाद पारकर
दुर्गा प्रसाद परकार मूलत: बेलौदी (मालूद) गांव के रहने वाले और वर्तमान में आशीष नगर रिसाली में रहते है. पारकर ने बताया कि उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र में अपना पूरा सेवाकाल प्लेट मिल में दिया और सेवा के दौरान ही उन्हें महसूस हुआ कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए हमेशा सरकार की ओर देखना ठीक नहीं है. आखिर हमारी भी तो कुछ जवाबदारी होती है और इसी प्रण के तहत उन्होंने अपने लेखन के अलावा छत्तीसगढ़ी सेवियों को चिन्हारी सम्मान देने प्रण लिया.

23 सालों से छत्तीसगढ़ी को भाषा बनाने कर रहे हैं प्रयास
इसके बाद 2001 से इसकी शुरुआत की. इसके लिए उन्हें घर-परिवार से भी अभूतपूर्व समर्थन मिला. उन्होंने बताया कि दो दशक से जारी इस सम्मान समारोह में सिर्फ पिछले वर्ष ऐसा अवसर आया जिसमें छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग ने उनके आयोजन में सहयोग किया नही तो वह हमेशा अपने स्तर पर ही यह कार्यक्रम करते आए हैं और आगे भी ऐसे ही करते रहेंगे. 


पारकर का कहना है कि इससे उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है कि वह अपनी छत्तीसगढ़ महतारी के लिए कुछ कर पा रहे हैं. पारकर ने बताया कि उन्होंने प्रख्यात व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की रचनाओं का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद किया है और वर्तमान में प्रख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के उपन्यासों का छत्तीसगढ़ी अनुवाद कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग सहित ढेरों सम्मान से सम्मनित दुर्गा प्रसाद पारकर का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ी भी देश की अन्य भाषाओं की तरह सम्मानित और स्थापित हो.

यह भी पढ़े: दुर्ग संभाग में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान 29 जून से होगा शुरू, किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget