एक्सप्लोरर

Rain in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बेमौसम बरसात से किसान परेशान, धान की फसल को हो रहा है नुकसान

कई किसान फसल कटाई के बाद मिसाई की तैयारी कर रहे थे, वह भी पूरी तरह से गीला हो गया है. आने वाले दिनों में और बारिश की भी संभावनाएं हैं. ऐसे में किसानों की मांग है कि सरकार को उचित मुआवजा देना चाहिए.

Rain in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले दो दिनों से कई जिलों में रिमझिम बारिश हो रही है, जिसकी वजह से खेत में खड़े धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है. इसके अलावा जिन किसानों ने फसल की कटाई कर ली है, उनके सामने धान को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है.

18 और 19 नवंबर को बारिश की संभावना

दरअसल, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना जताई है. लालपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रीय चक्रवाती घेरा थाईलैंड और उसके आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर स्थित है, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है. पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रबल होकर और अवदाब के रूप में उत्तरी अंडमान सागर और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 15 नवंबर को पहुंचने की संभावना है. फिर यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और प्रबल होकर आंध्र प्रदेश के तट पर उसके अगले 48 घंटे में पहुंचने का अनुमान है. इसके प्रभाव से प्रदेश में 18 और 19 नवंबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं.

सरकार से उचित मुआवजे की मांग

उधर, खरीफ फसल धान की कटाई भी शुरू हो गई है. लेकिन लगातार बारिश से किसान परेशान हो रहे हैं. महासमुंद के किसान नेता पारसनाथ साहू ने बताया कि कल से लागातार बारिश हो रही है. खेतों में कटे फसल भी भीग चुके हैं. कई किसान फसल कटाई के बाद मिसाई की तैयारी कर रहे थे, वह भी पूरी तरह से गीला हो गया है. आने वाले दिनों में और बारिश की भी संभावनाएं हैं. ऐसे में किसानों की मांग है कि जल्द ही सरकार को फसल नुकसान का सर्वे करना चाहिए और उचित मुआवजा देना चाहिए. इस बारिश से अब धान कटाई अगले 15 दिनों के लिए प्रभावित हो सकता है.

21 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए कराया पंजीयन

वहीं राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया है. प्रदेश के 21 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन करवाया है. सरकार की तरफ से कृषि मंत्री ने 105 लाख टन धान खरीदने का टारगेट दिया है.

ये भी पढ़ें-

Jabalpur News: सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक में कश्मीरी पंडितों के सवाल क्यों नहीं उठाया- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल

MP News: मध्य प्रदेश की अदालतों में अलग-अलग पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget