एक्सप्लोरर

Omicron Variant: बस्तर में तैनात सुरक्षाबलों को इन नियमों का करना होगा पालन, बस्तर आईजी ने जारी किया आदेश

Omicron Variant: ओमीक्रोन वेरिएंट को देखते हुए बस्तर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही छुट्टी से वापस लौटने वाले जवानों को कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना होगा.

बस्तर: देश में तेजी से फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के प्रकोप को देखते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी अब अलर्ट जारी किया गया है. खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद सभी पुलिस कैंप में हाई अलर्ट जारी किया गया है. अब एक बार फिर से छुट्टी से वापस लौटने वाले जवानों को कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना होगा. दरअसल बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बस्तर संभाग में मौजूद सभी पुलिस कैंप के लिए ये आदेश जारी किए है. बीते साल कोरोनाकाल के दौरान देखा गया था कि बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात पुलिस के जवान काफी बड़ी संख्या में कोरोना के चपेट में आए थे, ऐसे में इस नए वेरिएंट को देखते हुए पहले से ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं.

जवानों को करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का प्रकोप अब देश के कुछ राज्यों में तेजी से पैर पसार रहा है. ऐसे में बस्तर में भी इस नए वेरिएंट से सतर्कता बरतने के लिए अभी से प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में 40,हजार से अधिक जवानों की तैनाती है. ये सभी जवान घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. ऐसे में इन जवानों का छुट्टी में घर आना-जाना लगा रहता है और एक ही कैंप में बड़ी संख्या में जवान इकट्ठे रहने की वजह से कोरोना के नए वेरिएंट से खतरा हो सकता है. इसलिए इसके प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर से सभी कैंपों में अलर्ट जारी किया गया है और अब छुट्टी से वापस लौटने वाले जवान पहले की तरह कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करेंगे. इसके तहत जवानों को 7 दिन क्वॉरेंटाइन में रहना होगा. साथ ही वापस लौटने के बाद कोरोना जांच भी करानी होगी.

सीमावर्ती क्षेत्रों में होगा कोरोना जांच शुरू

बस्तर आईजी ने बताया कि कोरोना के पहले और दूसरे लहर में जिस तरह से संक्रमण देखने को मिला था. इससे बस्तर वासियों को काफी नुकसान हुआ था. जिसे ध्यान में रखते हुए बस्तर संभाग के सभी सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बल के साथ ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों को एक बार फिर से तैनात किया जा रहा है और कोरोना से संबंधित जांच प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. इसके अलावा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सीमावर्ती इलाकों में भी करुणा जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-

Samastipur News: शराब के साथ पकड़ा गया ASI, पैसे लेकर मैनेज करने वाला था केस, वायरल ऑडियो के बाद हुआ खुलासा

Jodhpur News: सर्दियों में आधी रात को बनती है जोधपुर की ये खास मिठाई, विदेशों तक है इसकी जबरदस्त डिमांड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget