एक्सप्लोरर

Omicron Variant Alert: ओमिक्रोन के खतरे के बीच नया रायपुर में स्वास्थ्य विभाग ने उठाया ये जरूरी कदम

Omicron Variant Alert: छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग ने ‘ओमिक्रोन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वॉर रूम सक्रिय कर दिया है. जानकारी के लिए 0771-2235091 नंबर पर फोन किया जा सकता है.

Omicron Variant Alert: देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है. छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग ने ‘ओमिक्रोन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वॉर रूम सक्रिय कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला की हिदायत पर नया रायपुर में कोविड-19 वॉर रूम आज से शुरू हो गया है. वॉर रूम का गठन इंद्रावती भवन स्थित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय में किया गया है.

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 वॉर रूम का हुआ गठन

कोविड-19 वॉर रूम से प्रदेश भर में कोरोना की स्थिति की लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी. किसी भी तरह की सलाह और मार्गदर्शन के लिए कार्यालयीन समय में 0771-2235091 नंबर पर फोन किया जा सकता है. आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई को कोविड-19 वॉर रूम का प्रभारी बनाया गया है. भारत सरकार के निर्देश के मुताबिक छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी आदेश जारी किए हैं. राज्य कोरोना नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ सुभाष मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थति को लेकर रोजाना वॉर रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी.

सुबह 10 से 5 बजे तक फोन पर मिलेगी जानकारी

वॉर रूम में तीन प्रमुख कार्य होंगे. प्रदेशभर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के डाटा का विश्लेषण किया जाएगा. आंकड़े को देखते हुए जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे. इसके अलावा एक फोन नंबर जारी किया गया है. फोन नंबर पर आम नागरिक मार्गदर्शन के लिए जानकारी ले सकते हैं. शुरुआत में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य अधिकारी फोन से मार्गदर्शन देंगे. ओमिक्रोन के खतरे की जानकारी मिलने के बाद राज्य में 2100 लोग विदेश से आए हैं. इनमें से 800 लोगों की कोरोना जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है और 6 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सभी की रिपोर्ट जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है. अब तक 2 लोगों की रिपोर्ट आई है और राहत की बात है कि दोनों मामले ओमिक्रोन मुक्त हैं. अगले कुछ दिनों में 4 लोगों की रिपोर्ट आ जाएगी.

Surajpur News: निकाय चुनाव में बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस ने 42 साल बाद की वापसी, जानें किसे मिली कितनी सीटें?

Corona Vaccination: देश की 60 फीसदी आबादी हुई फुली वैक्सीनेटेड, जाानिए- दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में टीकाकरण की स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget