एक्सप्लोरर

Omicron Alert: ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच अम्बिकापुर से आई है राहत की है ये खबर

Omicron Alert: सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के रहने वाले कई दूसरे देशों से वापस आ चुके हैं. स्वास्थ्य महकमा विदेश से आनेवालों को लेकर अलर्ट मोड में नजर आ रहा है.

Omicron Alert: देश भर में ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं. छत्तीसगढ के अम्बिकापुर में भी ओमिक्रोन का खतरा मंडरा रहा है. सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के रहने वाले कई दूसरे देशों से वापस आ चुके हैं. स्वास्थ्य महकमा विदेश से आनेवालों को लेकर अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. हालांकि सरगुजा जिले में अभी तक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का कोई भी मामला सामने नहीं आया है. लेकिन देश में तीसरी लहर की आहट के बीच दूसरे देश से अम्बिकापुर आनेवाले लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है. 

विदेशों से आए 39 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट

राहत की बात ये है कि सरगुजा जिले में कोरोना वायरस का मामला भी जिले में अब तक नहीं मिला है. स्वास्थ विभाग के नोडल अधिकारी डाक्टर शैलेन्द्र गुप्ता के मुताबिक तीसरी लहर की संभावना के बीच दूसरे देशों से आए 39 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है. इसके साथ ही नए वेरिएंट ओमिक्रोन की आशंका पर भी सभी लोगों का सैंपल उच्च स्तरीय जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा गया था. उच्च स्तरीय जांच में 38 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है जबकि एक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है. फिलहाल स्वास्थ विभाग लगातार उन लोगों की पहचान कर जांच कराने में जुटा है जो अम्बिकापुर के रहने वाले हैं औऱ हाल फिलहाल दूसरे देश से भारत आए हैं.  

फिलहाल एक भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं 
 
जिले के स्वास्थ विभाग में कोरोना के लिए बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त डाक्टर शैलेन्द्र गु्प्ता ने बताया कि ठंड के मौसम में आमतौर पर सर्दी, खांसी के मरीज अस्पताल आते हैं. लेकिन इनमे से उन मरीजों का सरकारी सेटअप के आधार पर कोरोना टेस्ट भी कराया जा रहा है. हालांकि जांच के बीच पिछले एक सप्ताह में एक भी कोरोना का मरीज सामने नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आकड़ों के मुताबिक सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में अप्रैल 2020 में कोरोना पॉजिटिव पहली महिला का मामला उजागर हुआ था. कल 27 दिसंबर तक जिले में 33 हजार 691 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं. इनमे से 33 हजार 446 लोग कोरोना की चुनौती का सामना करते हुए ठीक हो चुके हैं. वहीं जिले में अब तक कोरोना से 245 लोगों की मौत हो चुकी है. मौजूदा समय में तीसरी लहर की आशंका के बीच सरगुजा जिले में फिलहाल कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है.

ABP News C-Voter Survey: योगी आदित्यनाथ सरकार का कैसा है कामकाज? सर्वे में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

Corona vaccination: कोरोना वैक्सीनेशन के प्रीकॉशन डोज को लेकर केंद्र ने जारी किया ये दिशानिर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget