एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर CM बघेल का पलटवार, पूर्व PM इंदिरा गांधी का जिक्र कर कही ये बात

New Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस की मांग पर केंद्री मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि उनके मुखिया भवनों का उद्घाटन कर सकते हैं तो हमारी सरकार के क्यों नहीं?

Parliament Building Inauguration: देशभर में नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासी घमसान मचा हुआ है. विपक्ष नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President) से करवाने की मांग कर रहा है. इस मामले में केंद्र की सत्तरुढ़ और विपक्षी नेताओं के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है . इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान पर पलटवार किया है. सीएम बघेल ने इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के नाम पर उठे सवाल तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राजधानी रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कि संसद भवन ब्रिटिश कार्यकाल के पहले बना था और राष्ट्रपति भवन ब्रिटिश काल में बना हुआ है तो उसका उद्घाटन इंदिरा गांधी जी कैसी करतीं? उसके एक हिस्से का कोई करे तो अलग बात है, लेकिन पूरे संसद का उद्घाटन करना अलग बात है. उन्होंने कहा कि पहले जो बना था उसे नया बनाया गया है तो हमारी मांग थी कि उसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कांग्रसे के आरोपों पर किया पलटवार

आपको बता दें की इससे पहले नए संसद भवन पर विपक्ष की तरफ से की जा रही मांग पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मंगलवार को कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि, कुछ लोगों को राजनीतिक रोटियां सेंकने की आदत पड़ गई है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगस्त 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संसद भवन एनेक्सी का उद्घाटन किया. बाद में 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद पुस्तकालय का उद्घाटन किया. अगर कांग्रेस सरकार के मुखिया भवनों का उद्घाटन कर सकते हैं तो हमारी सरकार के मुखिया ऐसा क्यों नहीं कर सकते?

नव निर्मित संसद भवन के बिल्डिंग की क्या है खासियत?

गौरतलब है कि 28 मई को नई संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर केंद्र सरकार बड़े स्तर पर जोर शोर से तैयारी कर रही है. नई बिल्डिंग को बनाने का काम  2020 में शुरू हुआ था, जो अब बनकर तैयार हो गया है. इस नई बिल्डिंग में लोकसभा और राज्यसभा के लिए दो अलग अलग चेंबर होंगे पुरानी बिल्डिंग की तरह ही. लोकसभा में एक साथ 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है. वहीं राज्यसभा के चेंबर में एक साथ 384 लोग बैठ सकते हैं. इसके अलावा संयुक्त सत्र के लिए लोकसभा चेंबर में ही बैठक की व्यवस्था होगी, क्योंकि जरूरत के अनुसार लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: तीर्थयात्रियों की पिटाई का वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष ने ओडिशा प्रशासन से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget