एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, जनवरी में मारे गए 28 माओवादी

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों की मौत हो गई है. पुलिस ने इस जानकारी की पुष्टि की है. इसमें एक जवान घायल हो गया.

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को नक्सलियों की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर हो गईं और सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन का एक जवान घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोबरा कमांडो को चोट मामूली है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल राखेचा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर पुलिस थाने के अंतर्गत जंगल में सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई. 

एसपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कोबरा एवं ओडिशा से विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान अभियान में शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है.

दो महिला नक्सलियों के शव बरामद, जनवरी में 28 नक्सली मारे गए 

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने कहा, ' यहां से दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं मुठभेड़ में कोबरा के एक जवान को गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया है. उसकी हालत स्थिर है.' जनवरी में छत्तीसगढ़ में हुईं अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं.

बीजापुर जिले में 12 नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों ने बीते 16 जनवरी को एक बड़े अभियान में सफलता हासिल की थी. इस अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले में 12 नक्सलियों को मार गिराया था. अधिकारियों ने बताया कि 2024 में छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने कुल 219 नक्सलियों को मार गिराया था. वहीं इस साल की शुरुआती महीने यानी जनवरी में ही अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 28 नक्सलियों को मार गिराया है. 

इसे भी पढ़ें: बीएड सहायक शिक्षकों के अभिभावकों ने रायपुर नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम, जानें ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget