एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में अब तक कितने नेताओं को टारगेट कर चुके हैं नक्सली, जानिए इनकी सुरक्षा में तैनात हैं कितने फोर्स?

Bastar Naxalites Attack: बस्तर आईजी ने तीन बीजेपी नेताओं की नक्सलियों द्वारा हत्या करने के बाद जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि बिना पुलिस को जानकारी दिए अंदरूनी क्षेत्रों में न जाएं.

Chhattisgarh Naxalites Attack: छत्तीसगढ़ का बस्तर (Bastar) संभाग नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, संभाग के सातों जिले लंबे समय से नक्सल (Naxal) समस्या से जूझ रहे हैं. चाहे नक्सलियों से लोहा लेने वाले जवान हों, पुलिस अधिकारी हों या फिर जनप्रतिनिधि. ये हमेशा से ही नक्सलियों के टारगेट पर रहते हैं. नक्सली इनकी जान के दुश्मन बने रहते हैं. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्य गठन के बाद से अब तक 119 जनप्रतिनिधियों को नक्सली मौत के घाट उतार चुके हैं. 

झीरम घाटी में 21 जनप्रतिनिधियों की हत्या

सबसे ज्यादा झीरम घाटी में नक्सली अब तक 21 जनप्रतिनिधियों की हत्या कर चुके हैं. विधायक हों या सरपंच, जनपद सदस्य हो या संगठन के सदस्य, सभी नक्सलियों के निशाने पर रहते हैं. इसी कारण पूरे देश में सबसे अधिक बस्तर में ही जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है. बकायदा इन्हें X, Y और Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. 15 से भी ज्यादा ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ियां दी गई हैं. इसके अलावा बकायदा उन्हें पुलिस विभाग की ओर से  फॉलोअप वाहन भी दिए गए हैं. 

चुनाव के दौरान बढ़ जाएगी चुनौती

छत्तीसगढ़ में यह चुनावी साल है. दिसंबर माह में चुनाव होने हैं. ऐसे में कुछ महीने बाद शहर के साथ-साथ नक्सल प्रभावित गांवों में भी चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा. इस दौरान जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पुलिस विभाग के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी. इसको लेकर पुलिस विभाग ने अभी से जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर तैयारी करना शुरू कर दिया है.

90 से अधिक जनप्रतिनिधियों को मिली है सुरक्षा

नक्सल प्रभावित बस्तर में चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, सीपीआई हो या अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सभी नक्सलियों के टारगेट पर रहते हैं. कई जनप्रतिनिधि तो ऐसे हैं, जो नक्सली हमले से बाल-बाल बच कर बाहर निकले हैं. कई बार नक्सलियों ने इन्हें टारगेट तो बनाया, लेकिन सूझबूझ से मौत के मुह से बच निकलने में कामयाब हो गए. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर संभाग में 90 से अधिक जनप्रतिनिधियों को पुलिस की ओर से सुरक्षा दी गई है. इनमें से ऐसे 20 से अधिक जनप्रतिनिधि हैं, जिन्हें वाई प्लस और जेड प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई है. 

90 नेताओं पर हो चुके हैं बार-बार हमले

आईजी ने बताया कि 500 से 600 जवान इन जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में  तैनात हैं. इन जनप्रतिनिधियों में विधायक के साथ पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष और कुछ सलवा जुडूम के नेता भी शामिल हैं. 90 जनप्रतिनिधियों में ऐसे भी हैं, जिन पर नक्सली बार-बार अटैक कर चुके हैं. उनके वाहनों को ब्लास्ट करवाने के साथ कई बार उनके काफिले में फायरिंग भी की गई है. यही नहीं, इनके घर पर भी हमले किए गए हैं. हालांकि सुरक्षागत कारणों से बस्तर के आईजी ने इनके नाम का खुलासा नहीं किया. लेकिन, उन्होंने बताया कि नक्सलियों के हमले से बाल-बाल बचे जनप्रतिनिधियों को बुलेट प्रूफ वाहन देने के साथ हाई लेवल की सिक्योरिटी दी गई है. बकायदा चौबीसों घंटे उनके साथ पीएसओ भी तैनात रहते हैं.

तीन नेताओं की हत्या के बाद सर्वदलीय बैठक

बस्तर आईजी ने सप्ताह भर में तीन भाजपा नेताओं की नक्सलियों द्वारा हत्या करने के बाद जनप्रतिनिधियों और सरपंचों से अपील की है कि बिना पुलिस को जानकारी दिए अंदरूनी क्षेत्रों में न जाएं. किसी भी सभा का आयोजन बिना पुलिस को  सूचना दिए न करें. आईजी ने कहा कि इस घटना के बाद बस्तर में भी सर्वदलीय बैठक बुलाई गई.

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, ताकि जनप्रतिनिधियों को नक्सली निशाना न बना सकें. इनकी सुरक्षा पुलिस विभाग बेहतर तरीके से कर सके. आईजी ने बताया कि नक्सलियों के टारगेट में रहने वाले कुछ और जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा की मांग की है, जिस पर विचार किया जा रहा है. फिलहाल पूरे संभाग के 90 जनप्रतिनिधियों को जो नक्सलियों के टारगेट पर हैं, उन्हें खास सुरक्षा दी गई है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: दुर्ग के लोगों की समस्याएं अब खुद हल करेंगे एसपी, शिकायतें जानने के लिए निकाला ये नायाब तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget