एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: दुर्ग के लोगों की समस्याएं अब खुद हल करेंगे एसपी, शिकायतें जानने के लिए निकाला ये नायाब तरीका 

Durg Police News: एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि आम लोग कई कारणों से थानों में जाकर शिकायत करने से डरते हैं. जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए नया तरीका खोज निकाला है.

Durg News: दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव (Abhishek Pallav) ने जिले में जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए नया तरीका खोज निकाला है. जिले के सभी चौक-चौराहों और पब्लिक प्लेस पर शिकायत व सुझाव पेटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इसकी शुरुआत करते हुए शहर में 50 जगहों पर शिकायत व सुझाव पेटियां लगा भी दी गयी हैं. इन शिकायत पेटियों में लोग कोई भी शिकायत (Complaint) चिट्ठी के जरिए देंगे. उसका समाधान खुद एसपी अभिषेक पल्लव करेंगे.

चौक-चौराहों और पब्लिक प्लेस पर शिकायत पेटी
दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि शिकायत व सुझाव पेटी पब्लिक प्लेस, स्कूल, मॉल, हॉस्पिटल, कलेक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय, चौक-चौराहों और सरकारी कार्यालयों जैसे स्थानों पर रखा जाएगा. इन पेटियों में में आने वाली शिकायतों और सुझावों को पढ़कर दुर्ग पुलिस उसे नोट डाउन करेगी. इसके बाद हर एक शिकायत व सुझाव पर अमल करने की कोशिश करेगी.

पहले फेज में लगाई गईं 50 शिकायत पेटियां 
इस योजना के तहत पहले फेज में दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों पर 50 शिकायत पेटियां लगाई गई हैं. अगर आने वाले समय में इनका रिस्पांस अच्छा मिलता है तो जिले में शिकायत पेटियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. इन पेटियों में शिकायत करने वालो को अपना नाम और पता और नंबर देने की जरूरत नहीं है. बस एक चिट्ठी में जिसकी भी शिकायत व सुझाव देना चाहते हैं, वह लिखकर डाल दें. पुलिस इन सभी पत्रों को पढ़ेगी और उसका समाधान करने की कोशिश करेगी.

जानिए शिकायत पेटियां लगाने का उद्देश्य
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि आम लोग कई कारणों से थानों में जाकर शिकायत करने से डरते हैं. इसके लिए उन्होंने क्यूआर कोड का सिस्टम शुरू किया था. उसमें भी काफी शिकायतें मिली हैं. लेकिन देखने में यह आया कि मोबाइल नंबर पता चल जाने के डर से लोग उसमें भी शिकायत नहीं कर पाते थे. इसके लिए अब उन्होंने शिकायत पेटियां लगाई हैं. इससे लोग बिना नाम और पहचान उजागर किए अपनी शिकायत और सुझाव दोनों हम तक पहुंचा सकेंगे.

पेटी में कर सकते हैं इस तरह की शिकायत
पुलिस के अनुसार, लोग सुझाव पेटी में ट्रैफिक से लेकर अवैध शराब तस्करी, गंजा बिक्री, पुलिस वालों के गलत बर्ताव, ड्यूटी में लापरवाही, लड़ाई झगड़ा, अवैध वसूली सहित किसी भी तरीके की गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायत कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि उनके पास बेहतर पुलिसिंग को लेकर कोई सुझाव है तो उसे भी दे सकते हैं. दुर्ग पुलिस उनकी शिकायत और सुझाव दोनों पर गंभीरता से अमल करेगी.

यह भी पढ़ें: Valentine Day Special: 500 दुश्मनों से जान बचाकर रचाई थी प्रेमिका से शादी, एसपी, कलेक्टर से लेकर आईजी तक बने थे बाराती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget