एक्सप्लोरर

'बीजेपी से जुड़े थे इसलिए...', बीजापुर में पूर्व सरपंचों की हत्या के बाद नक्सलियों ने फेंका पर्चा

Bastar News: बीजापुर में नक्सलियों का आतंक एकबार फिर देखने को मिला है. यहां पर नक्सलियों के हमले से बीजेपी नेता और समर्थक घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि अगला निशाना वे हो सकते हैं.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दिखाते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने बीजेपी से जुड़े दो पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. नक्सलियों ने एक ही रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में इन दो पूर्व सरपंचों की हत्या की है.

पहले नक्सलियों ने इनका अलग-अलग इलाकों से अपरहण किया और उसके बाद बुधवार देर रात उनकी हत्या कर दी. नक्सलियों ने शवों के पास पर्चे भी फेंके हैं. इसमें बताया गया है कि बीजेपी से जुड़े होने के कारण हत्या की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है. माओवादी  संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.

अपहरण के बाद हत्या

बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम और बिरयाभूमि गांव के पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का नक्सलियों ने दो दिन पहले अलग-अलग इलाकों से अपहरण किया था और पिछले दो दिनों से अपहरण कर अपने साथ रखा था.

बाजार से लौटते वक्त अपहरण

गडेर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सुखराम का नक्सलियों ने मुर्गा बाजार से अपहरण किया था और बिरयाभूमि गांव के पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण नक्सलियों ने बीते 3 दिसंबर को उनके भतीजी के अंतिम संस्कार से लौटते वक्त आदवाड़ा इलाके से उनकी पत्नी के सामने किया था. दोनों ही पूर्व सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली है. 

10 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या

पिछले तीन वर्षों में नक्सलियों ने 10 से अधिक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी है जिससे अंदरूनी इलाकों में रहने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं में डर का माहौल भी बना हुआ है. राज्य सरकार के द्वारा कुछ बीजेपी नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराई गई है लेकिन फिर भी नक्सली कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में टूटा रिकॉर्ड, 16 सालों में बुधवार रहा मुंबई का सबसे गर्म दिन, अब कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget