एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बस्तर में महिला कमांडो के सामने बैकफुट पर नक्सली, अन्य जिलों में भी होगी भर्ती

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थानीय महिलाओं को कमांडो की तरह विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है. इन महिलाओं के सामने नक्सली संगठन बैकफुट पर नजर आ रहे हैं. जल्द ही कई इलाके नक्सल मुक्त होंगे.

Chhattisgarh Bastar Women Commando: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में नक्सलवाद के खिलाफ पिछले चार दशकों से पुलिस के जवान नक्सलियों का मुकाबला करते आ रहे हैं. अब स्थानीय महिलाओं को कमांडो की तरह विशेष ट्रेनिंग देकर नक्सलियों के खिलाफ मोर्चे पर तैनात किया जा रहा है, इससे पिछले कुछ सालों से नक्सली संगठन बैकफुट पर नजर आ रहे हैं. इन महिला कमांडो को आमने-सामने की मुठभेड़ के दौरान सफलता मिलने के साथ अंदरूनी क्षेत्रों में ग्रामीणों का भरोसा जीतने के लिए भी महिला कमांडो मील का पत्थर साबित हो रही है. 

बस्तर में कुछ साल पहले बने दंतेश्वरी फाइटर्स और दुर्गा फाइटर्स को मिल रही उपलब्धि के बाद बस्तर पुलिस संभाग के सातों जिलों में स्थानीय महिलाओं और सरेंडर महिला नक्सलियों को विशेष प्रशिक्षण देकर उनकी भर्ती करने की तैयारी कर रही है ताकि जल्द से जल्द बस्तर संभाग को नक्सल मुक्त किया जा सके.

मिल रही सफलता
हाथ में एके-47 और SLR जैसे अत्याधुनिक हथियार लेकर बीहड़ों की खाक छानती अब स्थानीय महिलाएं भी नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रही हैं. अब महिला कमांडो को भी नक्सल मोर्चे पर तैनाती के साथ एंटी नक्सल ऑपरेशन में भी उतार दिया गया है. ये महिला कमांडो ना सिर्फ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्चिंग पर जा रही है, बल्कि अंदरूनी इलाकों में चलने वाले विकास कार्यों में सुरक्षा देने के साथ नक्सलगढ़ में खुल रहे नए पुलिस कैंपों की भी सुरक्षा दे रही हैं. 

Bijapur Naxal Attack: बीजापुर में सीआरपीएफ के जवानों पर नक्सली हमला, एक जवान हुआ शहीद

ग्रामीणों की कर रही हैं मदद
महिला कमांडो में पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय युवतियों और महिलाओं के साथ नक्सल संगठन छोड़ चुकी महिलाओं को भी शामिल किया है. ये जंगलों की स्थिति को जानने के साथ ही स्थानीय बोली और ग्रामीण इलाकों के भी जानकार हैं. इस बात का फायदा बस्तर पुलिस को मिल रहा है. महिला कमांडो इस दौरान जंगलों में मौजूद सभी गांव के ग्रामीणों का भरोसा भी जीत रही हैं. उन्हें विश्वास दिला रही हैं कि महिला कमांडो उनकी सुरक्षा के लिए आई हैं और उनके गांव में विकास हो इसके लिए वे ग्रामीणों की मदद कर रही हैं.

नक्सलियो को दे रही हैं मुहंतोड़ जवाब
बस्तर आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी फाइटर्स और सुकमा में दुर्गा फाइटर्स के गठन के बाद नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को काफी सफलता मिल रही है. ये महिला कमांडो बकायदा अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर घने जंगलों में नक्सलियों का सामना कर रही हैं. ये महिलाएं बम को डिफ्यूज करने के प्रशिक्षण लेने के साथ ही पूरी तरह से नक्सलियों के गोरिल्ला वार के मुंह तोड़ जवाब के लिए प्रशिक्षित हो चुकी हैं. दुर्गा फाइटर्स और दंतेश्वरी फाइटर्स में स्थानीय महिलाओं की भर्ती से पुलिस को नक्सलगढ़ को समझने और ग्रामीणों का भरोसा जीतने में काफी मदद मिल रही है.

Chhattisgarh News: नहीं लगाने होंगे RTO के चक्कर, छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 1000 परिवहन सुविधा केंद्र, ऐसे होगा फायदा

अन्य जिलों में भी महिला कमांडो की होगी भर्ती

आईजी ने बताया कि एक दशक में कई बड़े नक्सली हमले हुए जिसमें महिला नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को भारी नुकसान भी पहुंचाया है. ऐसे में इन महिला नक्सलियों को जवाब देने के लिए महिला कमांडो की तैनाती किये जाने से पुलिस को काफी सफलता मिल रही है. आईजी ने बताया कि वर्तमान में CRPF महिला कमांडो बस्तर बटालियन की तैनाती के साथ सुकमा में दुर्गा फाइटर्स और दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी फाइटर्स का गठन किया गया है और बस्तर जिले में भी DRG की टीम में भी महिला कमांडो की भर्ती की गई है. जल्द ही अन्य नक्सल प्रभावित जिलों में भी इस तरह से महिला कमांडो की भर्ती कर उन्हें विशेष ट्रेनिंग देकर नक्सल मोर्चे पर तैनात किया जाएगा.

Chhattisgarh: महिला के प्यार में सनकी आशिक ने दिया सनसनीखेज वादरात को अंजाम, 4 साल के मासूम को श्मशान घाट में जिंदा जलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget