एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: वीडियो कॉल के जरिए नक्सली सरकार से बातचीत के लिए तैयार, लेकिन रखी ये शर्तें

Bastar News: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सल समस्या से निपटने को लेकर नक्सलियों से बात करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि नक्सली वीडियो कॉल पर भी उनसे बात कर सकते हैं. 

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल समस्या का समाधान निकालने के लिए एक महीने पहले ही प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे नक्सलियों से वार्ता करने को तैयार हैं. गृहमंत्री ने साफ कहा कि यदि नक्सली वार्ता करने जंगलों से बाहर नहीं आ सकते तो वो वीडियो कॉल पर भी उनसे बात कर सकते हैं. गृहमंत्री का यह बयान 1 महीने पहले 16 जनवरी को आया था और अब वार्ता की इस पेशकश पर नक्सलियों का जवाब भी सामने आ गया है. माओवादी संगठन के प्रवक्ता विकल्प ने शुक्रवार (16 फरवरी) को एक प्रेस नोट जारी कर सरकार से वार्ता के लिए पहले कुछ बड़ी शर्तें रख दी है. प्रवक्ता विकल्प ने लिखा है कि अगर सरकार उनकी यह शर्तें मानने के लिए तैयार है तो वह वीडियो कॉल के जरिए या फोन के जरिए वार्ता के लिए तैयार हैं.

दरअसल नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी किया है. इस प्रेस नोट में नक्सली प्रवक्ता ने लिखा है कि नक्सली सरकार से वार्ता को तैयार तो हैं लेकिन कुछ शर्तों के साथ प्रवक्ता विकल्प ने लिखा है कि नक्सल संगठन सरकार से सीधी या फिर मोबाइल के जरिए वार्ता को तैयार हैं, लेकिन उससे पहले सरकार को बस्तर में चल रहे अपने सभी पुलिस ऑपरेशन बंद करने होंगे. इतना ही नही नक्सली प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि 6 महीनों के लिए सभी जवानों को कैंप और थाने में ही रखा जाए, यानि की कोई भी जवान जंगलों में सर्चिग ऑपरेशन पर 6 महीनों तक न निकले. साथ ही इस दौरान कोई नया पुलिस कैंप भी उनके  इलाकों में स्थापित न किया जाए. नक्सलियों ने वार्ता से पहले अपने साथियों को रिहा करने की शर्त भी रखी है. प्रवक्ता ने साफ किया है कि यदि सरकार इन न्यूनतम शर्तों को मानती है तो नक्सल संगठन उनसे सीधी या मोबाइल के जरिए वार्ता को तैयार है.

वार्ता से पहले नक्सलियों ने रखी ये शर्त

इसके अलावा नक्सली प्रवक्ता विकल्प ने अपनी प्रेस नोट में यह भी लिखा है कि इससे पहले इस तरह की वार्ता की पेशकश बेमानी रही है. चाहे वह पहले के मुख्यमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री की तरफ स पेश की गई हो. नक्सली प्रवक्ता ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार एक और वार्ता का प्रस्ताव देती है और दूसरी ओर जंगलों में हमारे खिलाफ ऑपरेशन तेज हो रहे हैं. आदिवासियों को फोर्स की तरफ से प्रताड़ित करने का आरोप भी नक्सलियों की तरफ से लगाया गया है. हालांकि नक्सलियों के प्रेस नोट जारी करने के बाद अब तक सरकार की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है, खास बात यह है कि इससे पहले भी नक्सलियों से वार्ता के लिए इस तरह की बात सामने आई है, लेकिन अब तक एक बार भी इसके लिए प्रयास नहीं किए गए हैं.. हालांकि नक्सलियों के इन शर्तों पर अब तक सरकार ने कोई अमल नहीं किया है. फिलहाल नक्सलियों के इस प्रेस नोट पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: नकदी और मोबाइल उड़ा ले जाते हैं चोर, अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गिरोह सक्रिय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget