एक्सप्लोरर

Narayanpur News: धर्मांतरण के दावों पर नारायणपुर में घमासान, बैरंग लौटी बीजेपी की टीम, इन शर्तों पर धरना खत्म

Chhattisgarh: पूरे मामले में जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि नारायणपुर में अब स्थिति नियंत्रण में है. बीजेपी डेलिगेशन को वापस रायपुर जाने के लिए मना लिया गया है.

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर  मचे बवाल और बीजेपी के जिला अध्यक्ष समेत चार लोगों की गिरफ्तारी  की जांच के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की ओर से बनाया गया बीजेपी नेताओं का डेलिगेशन  देर काफी हंगामे के बाद नारायणपुर पहुंचने से पहले ही बेनूर थाना से लौट गया.  बीजेपी डेलिगेशनने जिला प्रशासन के द्वारा काफी मान मुन्नवल  के बाद लगभग चार घंटों का धरना प्रदर्शन खत्म किया और मगंलवार देर रात वापस रायपुर के लिए  रवाना हो गए.

धरना प्रदर्शन के बाद बैनुर थाना के बंद कमरे में लगभग एक घंटे तक एसपी कलेक्टर और बीजेपी डेलिगेशन के बीच बातचीत हुई. उसके बाद बातचीत के बाद आखिरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद ही बीजेपी के सभी नेता वापस रायपुर लौटे. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा "बीजेपी डेलिगेशन ने नारायणपुर जिला प्रशासन से धर्मांतरण बंद करने और जिन लोगों के द्वारा गांव गांव में  धर्मांतरण किया जा रहा है उन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अगर कार्यवाई नहीं की जाती है, तो धर्मांतरण के मामले को लेकर बीजेपी मूल धर्म के आदिवासियों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी."

 यहां पिछले तीन दिनों से हालात बेकाबू
दरअसल नारायणपुर जिले  के 30 से ज्यादा गांव  में हो रहे धर्मांतरण को लेकर विशेष समुदाय और मूल धर्म के आदिवासियों के बीच घमासान मचा हुआ है. यहां पिछले तीन दिनों से हालात बेकाबू हैं. सोमवार के दिन हालात और बिगड़ गए. जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस पूरे मामले की जांच के लिए छह सदस्यों का डेलिगेशन बनाया और जांच के लिए मंगलवार को नारायणपुर भेजा, लेकिन नारायणपुर जाने से पहले ही बेनूर  थाना में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बीजेपी डेलिगेशन को  रोक लिया.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बेनूर में किया चक्काजाम 
रोके जाने से नाराज बीजेपी डेलिगेशन ने अपने कार्यकर्ताओं  के साथ जमकर बवाल मचाया. लगभग चार घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. खुद मौके पर एसपी और कलेक्टर पहुंचे. उन्होंने बीजेपी डेलिगेशन के नेताओं को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने. वो नारायणपुर जाने की जिद पर अड़े रहे. केदार कश्यप ने कहा "नारायणपुर जाकर पूरे मामले की जांच कर प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट सौपना चाहते हैं. मारपीट के आरोप में बीजेपी के जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम  के साथ अन्य चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. हम उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने नारायणपुर जाने से पहले ही रोक दिया."

उन्होंने कहा "जिले के एसपी और कलेक्टर से बंद कमरे में बात हुई है. उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है. साथ ही  धर्मांतरण करने वाले लोगों पर भी कार्यवाही का आश्वासन दिया है. इस आश्वासन के बाद ही बीजेपी डेलिगेशन रायपुर लौट रहा हैं. जिस तरह से दो समुदाय के बीच हुए मारपीट में बीजेपी के जिला अध्यक्ष समेत चार अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके विरोध में पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा और जब तक उनकी रिहाई नहीं हो जाती तब तक बीजेपी अपनी मांग में  अड़ी रहेगी."

प्रशासन ने कहा स्थिति  काबू में
इस पूरे मामले में जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि नारायणपुर में अब स्थिति नियंत्रण में है. बीजेपी डेलिगेशन को वापस रायपुर जाने के लिए मना लिया गया है. हालांकि उन्होंने जरूर इस मामले में जांच करने की बात कही है. उन्होंने बताया कि  पुलिस और जिला प्रशासन पहले ही इस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है. वहीं नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि अब तक धर्मांतरण के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें बीते 1 जनवरी को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो जनवरी की घटना में अन्य पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. 

एसपी ने क्या कहा
एसपी ने कहा कि जिले भर के जवानों के साथ-साथ चार बटालियन के जवान भी पूरे जिले में तैनात किए गए हैं. अब गांव में हालात काबू में हैं और किसी तरह की अप्रिय घटना की स्थिति नहीं है. एसपी ने  कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और दोनों तरफ से कार्यवाही कर रही है.  उन्होंने कहा कि शहर के गिरजाघरों और विशेष समुदाय के घरों में की गई तोड़फोड़ की लिखित शिकायत  नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद जरूर इस पर भी जांच की जाएगी. जिन लोगों ने भी घरों में तोड़फोड़ की है और गिरजा घरों में तोड़फोड़ की है उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है. फिलहाल  हालात प्रशासन के काबू में हैं.

Narayanpur News: धर्मांतरण को लेकर नारायणपुर में बिगड़े हालात, गिरिजाघरों में तोड़फोड़, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget