एक्सप्लोरर

Narayanpur News: बस्तर में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, सेमल लकड़ियों से भरे तीन ट्रकों को किया आग के हवाले

Narayanpur News:छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया और सेमल लकड़ियों से भरे 3 ट्रकों में आग लगा दी. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर हिरंगई गांव के झारा घाटी में सेमल लकड़ियों से भरे 3 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि ये तीनों ट्रक जगदलपुर से नारायणपुर सेमल लकड़ी लेने पहुंचे हुई थे और इसी दौरान नक्सलियों ने झारा घाटी में ट्रकों को रोककर उनके ड्राइवर को बाहर निकाला और घटना को अंजाम दिया. इस घटना में तीनों ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गए. हालांकि नक्सलियों ने ड्राइवरो को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को देर शाम धनोरा थाना से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने अपने बंद के दौरान घटना को अंजाम दिया है ,वही ट्रक मालिकों से लेवी की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज करना लिया है. साथ ही मामले की जांच करने की भी बात कही जा रही है.

तीन ट्रकों में लगाई आग

दरअसल नक्सली बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों में लगे वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम देते आये हैं. वहीं सेमल लकड़ी से भरी तीन ट्रकों को आग के हवाले करने के पीछे नक्सलियों ने कोई पर्चा जारी नहीं किया है. पुलिस द्वारा ट्रकों के ड्राइवर से पूछताछ के दौरान सामने आया कि नक्सलियों ने ड्राइवरों से किसी तरह की कोई बात नहीं की और मौके से भाग जाने को कहा. पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. हालांकि नक्सलियों ने 26 जनवरी से 28 जनवरी तक अपने बंद का ऐलान किया था.

अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, इस नए साल में नक्सलियों ने अब तक बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में उत्पात मचाते हुए 1 दर्जन से अधिक वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है, हालांकि इन वाहनों में सबसे ज्यादा सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन शामिल है. वहीं सेमल लकड़ी से भरे ट्रकों में आगजनी की ये पहली घटना है, इधर इस घटना के बाद ट्रक मालिकों का भी कोई बयान सामने नहीं आ पाया है...

ये भी पढ़ें-

Tejashwi Yadav and Rachel: रेचल के साथ हनीमून पर कहां गए तेजस्वी यादव? 'RJD पटना' ने किया ट्वीट, पढ़ें पूरी खबर

Delhi News: गीला कूड़ा और प्लास्टिक लाओ 'खाद ले जाओ', दक्षिण दिल्ली नगर निगम चला रहा खास अभियान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget