एक्सप्लोरर

Narayanpur: अबूझमाड़ में कनेक्टिविटी की सुविधा से बौखलाए नक्सली, मशीन और चार वाहनों को किया आग के हवाले

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा पहुंचाने का काम चल रहा है. नक्सलियों ने केबल बिछाने का काम कर रही एचडीडी मशीन सहित ट्रैक्टर टिप्पर, जेसीबी में आग लगा दी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी की सुविधा के लिए पिछले कुछ सालों से लगातार पुलिस और जिला प्रशासन प्रयास कर रही है. सभी नक्सल (Naxalite) प्रभावित इलाकों में गांव-गांव तक मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा पहुंचे इसके लिए कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रशासन प्रयास कर रही है. वहीं नक्सली लगातार नेट परियोजना के काम मे जुटे ठेकेदारों के वाहनों और मशीनों में आगजनी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. 

कई गाड़ियों में लगाई आग
रविवार को भी देर शाम नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में  भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड फेस 2 के तहत अबूझमाड़ ओरछा ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने के लिए फाइबर केबल बिछाने का काम चल रहा था. जहां नक्सलियों ने छोरी गांव के पास दस्तक देकर केबल बिछाने का काम कर रही एचडीडी मशीन सहित ट्रैक्टर टिप्पर, जेसीबी और एक चार पहिया वाहन में आग लगा दी. इससे वाहन और मशीन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब सुरक्षा के लिए लगे जवानों की टीम काम बंद होने से वापस कैंप लौट गई थी. इसके बाद करीब 30 से 40 की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने पेट्रोल डालकर मशीन और वाहनों में आग लगा दी. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

कनेक्टिविटी के काम से बौखलाए नक्सली
नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि अबूझमाड़ इलाके में लगातार प्रशासन की टीम अपनी पहुंच बना रही है. इन इलाकों में भी इंटरनेट और कनेक्टिविटी की सुविधा पहुंचे इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है. रविवार को भी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में बीबीएनएल (BBNL) के द्वारा फाइबर केबल बिछाने का काम किया जा रहा था. इसके बाद शाम को काम बंद होने से सभी जवान वापस कैंप लौट गए थे. उसी समय करीब 30 से 40  की संख्या में नक्सली कार्यस्थल पर पहुंचे और वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी है. फिलहाल घटना के बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है. मौके पर पहुंचकर नुकसान का भी आंकलन लगाया जा रहा है. एसपी ने कहा कि अबूझमाड़ में प्रशासन की पहुंच से नक्सली बौखलाए हुए हैं. इस वजह से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh: ED की छापेमारी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, लगाया पक्षपात का आरोप, IAS अफसरों पर भी बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget