एक्सप्लोरर

Ambikapur: स्कूलों में विद्युतीकरण का काम पूरा कराए बिना करोड़ों का फर्जीवाड़ा, कोर्ट ने पुलिस को दिया ये निर्देश

सरगुजा में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीगभत से करोड़ों का घोटाला सामने आया है. फर्जीवाड़े का खुलासा सूचना अधिकार कानून के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ.

Ambikapur News: सरगुजा ज़िले में बिना विद्युतीकरण कराए अधिकारियों और ठेकेदार ने 3 करोड़ से ज़्यादा की राशि हड़प ली. करोड़ों के घोटाला मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. पीडब्ल्यूडी के आरोपी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ 156(3) का मामला अदालत में पेश किया गया था. मामले की सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. आपको बता दें कि 2011-12 और 2012-13 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत 1005 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में विद्युतीकरण का काम किया जाना था.

बिना विद्युतीकरण के करोड़ों का घोटाला

विद्युतीकरण के लिए 30 हज़ार प्रति स्कूल के हिसाब से 3 करोड़ 1 लाख 50 हज़ार रुपए की स्वीकृति दी गई थी. जानकारी के मुताबिक़ स्कूलों में विद्युतीकरण कराए बिना ठेकेदार को राशि का भुगतान हो गया और प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया. आरटीआई कार्यकर्ता अधिवक्ता डीके सोनी ने सरगुजा संभाग आयुक्त से शिकायत की थी. शिकायत के बाद कमिश्नर ऑफिस की तरफ से जांच दल गठित किया गया. जांच दल ने जांच कर रिपोर्ट आयुक्त ऑफिस को सौंप दी.

आरटीआई कार्यकर्ता ने किया बड़ा खुलासा

जांच रिपोर्ट छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग रायपुर को भेजा गया. जांच दल ने रिपोर्ट में 14 स्कूलों का निरीक्षण कर हेड मास्टर के बयान दर्ज किए थे. जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि विद्युतीकरण का काम हुआ ही नहीं था. पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता ने विद्युतीकरण का काम पूरा होने के दस्तावेज तैयार कर राशि का भुगतान ठेकेदार को कर दिया. विद्युतीकरण के काम का फ़र्ज़ी मूल्यांकन और फ़र्ज़ी मेजरमेंट अधिकारियों और ठेकेदार ने पेश किया था.

Raigarh News: पाव भाजी का ठेला लगाने वाले के घर GST का छापा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

बिना कार्य किए फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन अभियंता एचएल शर्मा, सब इंजीनियर रूपाली सिन्हा और सीमा साहू का घोटाला जांच प्रतिवेदन से स्पष्ट है. 1005 स्कूलों में बिना विद्युतीकरण किए 3 करोड़ से ज्यादा का नुक़सान छत्तीसगढ़ शासन को कराया गया. शिकायतकर्ता डीके सोनी ने दस्तावेज़ों के साथ सितंबर 2022 में कोतवाली थाना में शिकायत दी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया था.

अदालत ने पुलिस को दिया FIR का निर्देश

सरगुजा एसपी ने भी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया. आख़िरकार डीके सोनी ने पिछले महीने की 3 तारीख को अदालत का दरवाजा खटखटाया. अदालत ने शिकायतकर्ता का परिवाद स्वीकार कर लिया. दिसंबर की शुरुआत में अदालत ने कोतावाली पुलिस को संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ प्रथम सूचना दर्ज कर अंतिम प्रतिवेदन धारा 173 के तहत पेश करने का आदेश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget