एक्सप्लोरर

New Year 2024: रायपुर में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! नशे में ड्राइविंग की तो गाड़ी होगी जब्त, पैदल जाना होगा घर

Happy New Year 2024: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने नववर्ष की तैयारियों को लेकर बैठक की. इसमें कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई.

Raipur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नए साल की धूमधाम से स्वागत करने की तैयारी चल रही है. राजधानी रायपुर (Raipur) में नए साल के स्वागत में बड़े-बड़े आयोजन किए जा रहे हैं. रायपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. हुडदंगियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए तो गाड़ी की जब्ती होगी और शराबी को पैदल घर जाना पड़ेगा.

शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और प्रभारी पुलिस अधीक्षक जी.आर. ठाकुर ने बैठक ली है. इस मीटिंग में मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि राजधानी के भीतर और बाहरी इलाकों जैसे नया रायपुर, राम मंदिर रोड, मेरिन ड्राइव सहित सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाएंगे. देर रात चलने वाली पार्टियों पर कार्रवाई होगी. ऐसे रेस्टोरेंट और हॉटलों के आस-पास पुलिस सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी और साथ ही सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी.

बार और क्लब के लाइसेंस हो सकते हैं निलंबन
नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि सभी बार या क्लब निर्धारित समय में बंद होंगे. यदि वे निर्धारित समय के बाद खुले पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस का निलंबन होगा और निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि वे खुद, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में गस्त करेंगे. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो तुरंत एक्शन होगा और वाहन जब्त कर लिया जाएगा. तेज गति से और तेज हार्न बजाते हुए और दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी चलाते हुए पकड़े गए तो उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी.

रायपुर के इन चौक-चौराहे पर पर पुलिस की चेकिंग
आपको बता दें कि राजधानी रायपुर के 16 अलग-अलग स्थानों में यानी आमानाका ओव्हरब्रिज चौक, (अशोका बिरयानी के पास), सरस्वती थाना के सामने, आमापारा चौक, गोल चौक, डीडी नगर, जयस्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, एसआरपी चौक, मरीन ड्राईव तालाब, पुराना बस स्टैण्ड, फाफाडीह चौक, रेल्वे स्टेशन के सामने, भारत माता चौक गुढ़ियारी, भनपुरी तिराहा, बंजारी मंदिर चौक, सिंधानिया चौक उरला और बुधवारी बाजार चौक उरला में फिक्स पिकेट्स लगाया गया है. इसके साथ ही 7 अलग-अलग स्थानों फुंडहर चौक, होटल ललित महल के पास, श्रीराम मंदिर के पास व्हीआईपी रोड, विधानसभा टर्निंग के पास, लोधीपारा चौक, कालीबाड़ी चौक और तेलीबांधा थाना के पास चेकिंग पॉइंट लगाया गया है.

ये भी पढ़ें- Happy New Year 2024: नया साल मनाने के लिए लोगों की पहली पसंद बना 'मिनी नाइग्रा फॉल', वुड कॉटेज का लुत्फ उठा रहे टूरिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
विलेन से पहले कॉमिक रोल्स में खूब चमके 'रहमान डकैत', ओटीटी पर अवेलेबल हैं ये कल्ट मूवीज
विलेन से पहले कॉमिक रोल्स में खूब चमके 'रहमान डकैत', ओटीटी पर अवेलेबल हैं ये कल्ट मूवीज

वीडियोज

West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?
Trump Tariff: टैरिफ के चक्कर में अपने ही देश में घिरे ट्रंप, शुरू हुई बगावत! |ABPLIVE
UP BJP President Live Updates: यूपी का प्रदेश अध्यक्ष कौन? INSIDE STORY! | ABPLIVE
BJP State President: BJP में खुश की लहर... Pankaj Chaudhary होंगे BJP UP के नए सारथी
Delhi Weather: दिल्ली-NCR पर कोहरे का अटैक!आने वाले दिनों में क्या होगा हाल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
विलेन से पहले कॉमिक रोल्स में खूब चमके 'रहमान डकैत', ओटीटी पर अवेलेबल हैं ये कल्ट मूवीज
विलेन से पहले कॉमिक रोल्स में खूब चमके 'रहमान डकैत', ओटीटी पर अवेलेबल हैं ये कल्ट मूवीज
IPL 2026 की नीलामी में सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र का खिलाड़ी कौन? जानें कितना है दोनों का बेस प्राइस
IPL 2026 की नीलामी में सबसे कम और सबसे ज्यादा उम्र का खिलाड़ी कौन? जानें कितना है दोनों का बेस प्राइस
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
Video: 'हमें मामू बना रहे हैं' बर्फ देखने आए पर्यटकों के लिए यूरोप में पहाड़ों पर बिछा दी सफेद चादर- वीडियो वायरल
'हमें मामू बना रहे हैं' बर्फ देखने आए पर्यटकों के लिए यूरोप में पहाड़ों पर बिछा दी सफेद चादर- वीडियो वायरल
फैलोपिएन ट्यूब में कैसे ठहर जाता है भ्रूण, इससे मां की जान को कितना खतरा?
फैलोपिएन ट्यूब में कैसे ठहर जाता है भ्रूण, इससे मां की जान को कितना खतरा?
Embed widget