एक्सप्लोरर

Kanker: छत्तीसगढ़ के नक्सली संगठनों में अंदरूनी कलह, कांकेर में माओवादी नेता की साथियों ने की हत्या 

Kanker News: बस्तर क्षेत्र के आईजी सुंदरराज पी के मुताबिक पिछले आठ महीनों में शीर्ष कैडर सहित 153 माओवादी नेता सुरक्षाकर्मियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं.

Kanker Latest News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक माओवादी नेता की उसके साथियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि यह घटना छह सितंबर को कांकेर के परतापुर थाना क्षेत्र के मलमपेंटा के जंगल में हुई है. उन्होंने ये भी बताया कि माओवादियों के राजनांदगांव-कांकेर सीमावर्ती डिवीजन के एरिया कमेटी सदस्य और दक्षिण बस्तर के निवासी विज्जा मड़कम की उसके साथियों ने तेलुगू माओवादी नेता विजय रेड्डी के निर्देश पर बेरहमी से हत्या की है. 

माओवादी नेता विजय रेड्डी के इशारे पर संगठन ने विज्जा मड़कम पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस साल बस्तर क्षेत्र में कई मुठभेड़ों में तेलंगाना, ओड़िशा, महाराष्ट्र और अन्य क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ कैडरों की मौत के बाद प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के शीर्ष नेतृत्व में दहशत है. 

मुखबिर होने का संदेह 

छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपने ही कैडर के कार्यकर्ता को मुखबिर होने के संदेह में अन्य राज्यों के वरिष्ठ माओवादी अपने स्थानीय सहयोगियों को निशाना बना रहे हैं, जिससे प्रतिबंधित संगठन के भीतर अंदरूनी कलह की स्थिति पैदा हो रही है. 

मानव ढाल के रूप में हो रहा कैडर का इस्तेमाल 

उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि शीर्ष माओवादी मुठभेड़ों के दौरान भागने के लिए स्थानीय कैडरों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच क्षेत्र में हाल ही में हुई गोलीबारी में शीर्ष माओवादियों की यह रणनीति विफल होती दिख रही है. 

आठ माह में 153 नक्सली ढेर

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पीसुंदरराज ने बताया कि पिछले आठ महीनों में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के सदस्य जोगन्ना और रंधीर, केंद्रीय पुनर्गठन समिति (सीआरसी) के कमांडर सागर और डिवीजनल कमेटी के सदस्य विनय जैसे शीर्ष कैडर सहित 153 नक्सली सुरक्षाकर्मियों के साथ सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए. 

आईजी ने की हिंसा छोड़ने की अपील 

इससे देश में माओवादियों के सबसे मजबूत संगठन डीकेएसजेडसी को राज्य में बड़ा झटका लगा है. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व पिछले 30 से 40 सालों से स्थानीय माओवादी कार्यकर्ताओं को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर करोड़ों रुपए लूट रहे हैं. अब बाहरी माओवादी कार्यकर्ता स्थानीय कार्यकर्ताओं के सामने बेनकाब हो रहे हैं, जिसके कारण संगठन में विद्रोह की स्थिति पैदा हो रही है. सुंदरराज ने माओवादियों से बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए हिंसा छोड़ने का अनुरोध किया है. 

दुर्ग में मस्जिद की जमीन पर चला बुलडोजर, हटाये गये दुकान और मैरिज हॉल, निगम ने दिया था नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget