एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Chhattisgarh News: मणिपुर उग्रवादी हमले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. हमले में मारी गईं उनकी धर्मपत्नी और बेटे का भी अंतिम संस्कार किया गया.

Raigarh News: मणिपुर उग्रवादी हमले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी (Colonel Viplav Tripathi) का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ रायगढ़ के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के साथ हमले में जान गंवाने वाली उनकी धर्मपत्नी अनुजा त्रिपाठी और पुत्र अबीर त्रिपाठी का भी अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम दर्शन के लिए रायगढ़ में जन सैलाब उमड़ पड़ा. हमले के एक दिन बाद शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी धर्मपत्नी अनुजा त्रिपाठी और पुत्र अबीर त्रिपाठी का पार्थिव शरीर वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.40 बजेे रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पहुंचा.

शहीद के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान रायगढ़ शहर के सभी दुकान पूरी तरफ से बंद रहा और हजारों लोगों ने एयरपोर्ट में शहीदों को श्रद्धांजलि दी.


Chhattisgarh News: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार



एयरपोर्ट से घर लाया गया पार्थिव शरीर 

एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को फूलों से सजे सेना के वाहन में उनके निवास लाया गया. एयरपोर्ट से घर तक पूरे रास्ते में रायगढ़वासी शहर के वीर सपूत को पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजली दे रहे थे. निवास स्थान में परिजनों द्वारा पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन उपरांत रामलीला मैदान में शहरवासियों के अन्तिम दर्शन व श्रद्धांजलि के लिए रखा गया. इसके बाद शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुक्ति धाम ले जाया गया. जहां असम राइफल्स के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया. बता दें कि 13 नवंबर को मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के पास उग्रवादी हमले हुआ था इसमें रायगढ़ के कर्नल विप्लव त्रिपाठी शहीद हुए. 

ये भी पढ़ें :-

Chhattisgarh News: धरना खत्म कर 60 यात्रियों को फ्लाइट से जगदलपुर एयरपोर्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस MP, जानें पूरा मामला

Chhattisgarh News: एनकाउंटर में ढेर हुआ लाखों रुपये का इनामी नक्सली कमांडर साकेत नरेटी, AK-47 बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget