एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: 'उनकी बेटियां करें तो लव और दूसरे करें तो जिहाद' सीएम भूपेश बघेल का बीजेपी पर निशाना

Bilaspur: सीएम बघेल ने कहा कि 15 साल में रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को बहुत पीछे धकेल दिया. 40 फीसदी  लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं. बस्तर में 600 गांव उजाड़ दिए गए.

Bilaspur News: सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) बुधवार को बिलासपुर (Bilaspur) के अकलतरी गांव पहुंचे. यहां वो सलाहकार प्रदीप शर्मा के पारिवारिक कार्यक्रम में सीएम शामिल हुए. यहां मिडिया से चर्चा में सीएम ने वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर बीजेपी (BJP) पर बड़ा हमला बोला. सीएम ने सवाल उठाते हुए कहा "बीजेपी के लोग लव जिहाद की बात करते हैं. बीजेपी के बड़े नेताओं की बेटियों ने मुसलमानों से शादी की है. क्या वह लव जिहाद नहीं है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सबसे बड़े बीजेपी नेता की बेटी कहां है. किसके साथ है. ये भी पूछा जाना चाहिए."

 उन्होंने आगे कहा "उनकी बेटियां करें तो लव और दूसरे करें तो जिहाद. वहां भी बीजेपी को आंदोलन करना चाहिए और इसे रोकने की कोशिश करनी चाहिए. अपने बड़े-बड़े दामादों को बीजेपी मंत्री, सांसद बनाती है और दूसरों के लिए दूसरा कानून होता है. बीजेपी केवल राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है." उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के मुद्दे को लेकर कहा कि बीजेपी धर्मांतरण और सांप्रदायिकता पर चुनाव लड़ना चाह रही है. जबकि कांग्रेस किसान, मजदूर, आदिवासी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी. 

सीएम बघेल ने क्या कहा
सीएम बघेल ने कहा कि 15 साल में रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को बहुत पीछे धकेल दिया. 40 फीसदी  लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं. बस्तर में 600 गांव उजाड़ दिए गए. स्कूल तबाह हॉस्पिटल की कोई व्यवस्था नहीं. ये सारे विकास के काम हमने किए हैं उस आधार पर हम वोट मांगेंगे. सीएम ने प्रियंका गांधी के बस्तर दौरे को लेकर बीजेपी नेताओं के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बजट देखकर ही बीजेपी के लोगों को सांप सूंघ गया है. किसानों के लिए सरकार ने जो 20 क्विंटल धान खरीरने का निर्णय लिया, उसका विरोध बीजेपी ने शुरू कर दिया. बीजेपी मूलतः किसान, मजदूर आदिवासी और महिला विरोधी है. बीजेपी का असली चेहरा उजागर हो गया है.

 बीजेपी पर साधा निशाना
सीएम बघेल ने बिरनपुर की घटना को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस तरह बीजेपी के सांसद नेता वहां पहुंचे इससे स्पष्ट है कि उनका उद्देश्य राजनीतिक है. वो पीड़ित परिवार का दुख कम करने नहीं गए थे. बल्कि जो आग लगी थी उसमें पेट्रोल डालने का काम बीजेपी नेताओं ने किया. बीजेपी केवल राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती थी. बीजेपी नेताओं ने लव जिहाद, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तालिबान सब पोस्ट किया. लेकिन छत्तीसगढ़ शांति का टापू है. छत्तीसगढ़ के लोग इस तरह की हिंसा को पसंद नहीं करते हैं.

Bemetara Violence Case: बेमेतरा हिंसा मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीड़ित परिवार से की बात, दिया न्याय का भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget