एक्सप्लोरर

कांकेर में कांग्रेस से कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं! CM साय बोले- डूब रही उनकी नैया

Lok Sabha Election 2024: CM ने कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है और इन मामलों की लगातार जांच भी चल रही है , 5 साल में भूपेश सरकार ने केवल घोटाला किया है.

Bastar Kanker Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर और बस्तर लोकसभा के प्रत्याशियों के लिए जमकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं, लगातार यह बस्तर में उनका तीसरा दौरा है, जब उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन और चुनावी सभा को संबोधित किया.

शनिवार को बकावंड ब्लॉक के किंजोली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है यही वजह है कि अब तक कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी के नाम पर फैसला नहीं कर पाई है.  कांग्रेस पार्टी डूबती नैया है और घोटालों के चलते राज्य सरकार के नेताओं में आपस में खींचतान मची हुई है.

80 लोग हुए BJP में शामिल
सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भूपेश टैक्स लगता था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद हमने मोदी की सभी गारंटी को पूरी की है और जल्द ही बाकी बचे घोषणाओं पर भी काम किया जाएगा, इधर मुख्यमंत्री के सामने बस्तर विधानसभा के कांग्रेस महासचिव अमरनाथ मौर्य समेत रिटायर्ड 11 अधिकारी कर्मचारियों और कांग्रेस के 5 जनपद सदस्य के साथ कुल 80 लोगों ने सीएम के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया.

कांग्रेस पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे नेता और कार्यकर्ता
दरअसल बस्तर में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है, ऐसे में यहां कार्यकर्ताओं में जोश भरने और लगातार चुनावी सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  बस्तर लोकसभा के अलग-अलग विधानसभा का दौरा कर रहे हैं, इसके साथ ही कांकेर लोकसभा के भी अलग-अलग विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं. शनिवार को भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर विधानसभा के बकावंड ब्लॉक के किंजोली गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के साथ चुनावी सभा को संबोधित किया.

'BJP सरकार ने  बड़े-बड़े वादे को पूरे किये '
मुख्यमंत्री ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है और इन मामलों की लगातार जांच भी चल रही है , 5 साल में भूपेश सरकार ने केवल घोटाला किया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार बने केवल 3 महीने हुए हैं और इन तीन महीनों में BJP सरकार ने  बड़े-बड़े वादे को पूरे किये  है, और विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने जो  जनता के लिए  घोषणा पत्र जारी किया था उन सभी  वायदो को भाजपा सरकार पूरा करेगी.

कांग्रेस से कोई लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं
इधर चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि बस्तर के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का काफी बुरा हाल हो चुका है, कोई भी नेता चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे हैं, पिछले 5 सालों में  घोटाले के चलते  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं में खींचतान मची हुई है, पार्टी के बड़े नेताओं के साथ ही कई स्थानीय जनप्रतिनिधि अपनी पार्टी को छोड़ बीजेपी में प्रवेश कर रहे हैं, आज भी बकावंड विधानसभा से 80  कांग्रेसियों ने बीजेपी में प्रवेश किया है, इनमें से कांग्रेस के जनपद सदस्य के साथ ही कांग्रेस के महासचिव और रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल है. सीएम ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही बस्तर और कांकेर लोकसभा सीटों में हार मानकर चल रही है इसलिए अपने प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर पा रही है.

ये भी पढ़ें: Anti Naxal operation: छत्तीसगढ़ के पीड़िया मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सलियों को किया ढेर, आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget