एक्सप्लोरर

Koriya News: 7वीं के अजय ने सुनाई फर्राटेदार अंग्रेजी तो दिशा ने सुलझाया गणित, कलेक्टर हुए इंप्रेस

Koriya News: कलेक्टर ने अंग्रेजी की कक्षा में बच्चों को किताब से एक-एक पैराग्राफ पढ़ने को कहा. छात्र अजय ने बिना हिचकिचाए पूरा पैराग्राफ पढ़ा. छात्र के धाराप्रवाह पढ़ने से कलेक्टर काफी प्रभावित हुए.

Koriya News: छत्तीसगढ़ के कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा इन दिनों शिक्षा व्यवस्था पर बेहद सजग नजर आ रहे हैं. शायद यही वजह है कि दौरे पर निकलने के बाद कलेक्टर किसी न किसी स्कूल का निरीक्षण जरूर करते हैं. इसी क्रम में आज कलेक्टर खड़गवां ब्लॉक के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय पोंडीडीह खड़गवां का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा सातवीं में बच्चों से मुलाकात कर परीक्षाओं की बेहतर तैयारी पर शुभकामनाएं दी.

बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित कलेक्टर ने दी शुभकामना 

कलेक्टर अंग्रेजी की कक्षा में बच्चों से रूबरू हुए. उन्होंने बच्चों को किताब से एक-एक पैराग्राफ पढ़ने को कहा. इस दौरान छात्र अजय ने बिना हिचकिचाए पूरा पैराग्राफ पढ़ा. छात्र के धाराप्रवाह पढ़ने से कलेक्टर काफी प्रभावित हुए. इसके बाद उन्होंने बोर्ड पर गुणा का एक सवाल लिखा और बच्चों को सुलझाने के लिए प्रेरित किया. इसका हल दिशा नामक छात्रा ने निकाला. कलेक्टर से बातचीत में दिशा ने डॉक्टर बनकर पिता का सपना पूरा करने की इच्छा जताई. कलेक्टर शर्मा बच्चों से इम्प्रेस हुए और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को प्रायोगिक लैब में खामियां मिली. उन्होंने जरूरी उपकरण और सुविधाएं दो दिन में उपलब्ध कराने का सहायक आयुक्त और प्राचार्य को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए तीसरे दिन फोटो सहित रिपोर्ट पेश करें.

समस्या दूर कर रिपोर्ट पेश करें अधिकारी- कलेक्टर

उन्होंने विद्यालय में जरूरी अधोसंरचना और परिसर में मुख्य द्वार से विद्यालय तक पहुंच मार्ग को शीघ्र पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी दी. कलेक्टर ने प्रायोगिक लैब में मौजूद कक्षा 11वीं के बच्चों से बात कर समस्याओं को जाना. उन्होंने केमिस्ट्री के कुछ सवाल भी बच्चों से पूछे. प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास खड़गवां का भी उन्होंने निरीक्षण किया. 50 सीटर छात्रावास की आवसीय व्यवस्था, भोजन एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया. उन्होंने अधीक्षिका से छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला गार्ड की ड्यूटी की जानकारी ली. उन्होंने छात्रावास में सुधार के लिए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र शुरू कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. कलेक्टर के दौरे में सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डीडी तिग्गा, एसडीएम खड़गवां और खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे. 

Punjab Election 2022: पंजाब में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, 9 विधानसभा सीटों पर हुई बगावत, जानें इन सीटों की कहानी

सपा सरकार का मुजफ्फरनगर गोलीकांड, 6 साल का आंदोलन और 7 मौतें, उत्तराखंड के अलग होने की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget