एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़: कलयुगी पिता ने दोस्तों के साथ मिलकर 9 साल की बच्ची का किया रेप, दादी को सुनाई आपबीती

जशपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दरिंदे पिता ने अपनी ही 9 साल की मासूम बेटी के साथ रेप किया है.

Jashpur Crime News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दरिंदे पिता ने अपनी ही 9 साल की मासूम बेटी के साथ रेप (Rape) किया है. वहीं इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने में आरोपी के दो दोस्तों ने भी उसका साथ दिया. घटना के अगले दिन पीड़िता ने अपनी रिश्ते की दादी को इस मामले की जानकारी दी. जिसके बाद उसकी दादी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो सहयोगियों को हिरासत में लिया है. मामला नारायणपुर थानाक्षेत्र का है.

पिता ने की हैवानियत
दरअसल, नारायणपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में आरोपी अपने छोटे छोटे तीन बच्चों और बुजुर्ग माता पिता के साथ रहता है. पत्नी की 2019 में मृत्यु हो चुकी है. घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि वह 28 अप्रैल की रात अपने से 3 और 6 साल छोटे भाई के साथ घर के एक कमरे में सो रही थी. तभी उसका पिता शराब के नशे में अपने दो दोस्तों के साथ घर में आया और उसे उठाकर दूसरे कमरे में ले गया. जहां उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि आरोपी के साथ आए दो अन्य लोगों ने उसे (पीड़िता) को पकड़े रखा था. 

पीड़िता ने दादी को सुनाई आपबीती
घटना के अगले दिन यानी 29 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने छोटे भाइयों और रिश्तेदारों को दी. इसके साथ ही पीड़िता ने शाम के वक्त पड़ोस के गांव में रहने वाली रिश्ते की दादी को रोते हुए अपनी आपबीती बताई. बताया गया कि पीड़िता पिछले छः सात महीने से उसी दादी के यहां रहकर शासकीय स्कूल में 3 री कक्षा की पढ़ाई करती थी. वहीं जब स्कूल की छुट्टियां हो गई, तो उसकी दादी ने उसे 27 अप्रैल को उसके पिता के घर पहुंचा दिया था.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
नाबालिग पीड़िता ने जब पूरी घटना अपनी दादी को बताई, तो उसने पीड़िता को लेकर नारायणपुर थाना पहुंची. जहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिकायत दिया. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस में तत्काल आरोपी पिता और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ धारा 376 (घ), 376 (क, ख), पॉस्को एक्ट 4, 6, 17 का मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है.

इस संबंध में एएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 9 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ उसके पिता के द्वारा रेपकरने एवं उसके दो मित्रो के द्वारा सहयोग करने के संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना नारायणपुर में प्रकरण दर्ज कराया गया है. जिसमे थाना नारायणपुर में अपराध धारा 376 एवं पॉस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तीन आरोपियों, पीड़िता के पिता एवं उसके दो सहयोगी है. उनकी गिरफ्तारी की गई है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Bhupesh Baghel Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ में लागू की पुरानी पेंशन योजना, जानिए बघेल कैबिनेट की बैठक के अन्य फैसले

Mungeli News: नए मेहमान के आने से गुलजार हुआ अचानकमार टाइगर रिजर्व, वन विभाग ने कराई मुनादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget