एक्सप्लोरर

Jashpur: बगीचा नगर पंचायत में इंजीनियर से परेशान हैं पार्षद, अब जारी हुआ नोटिस, जानिए पूरा मामला

Jashpur News: पार्षदों का आरोप है, नगर पंचायत इंजीनियर हफ्तों तक गायब रहते हैं. ऑफिस आते भी हैं तो टालमटोल करते हैं. लापरवाही से 500 से अधिक प्रधानमंत्री आवास अधूरे हैं.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) में अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर आए दिन जनप्रतिनिधियों की शिकायतें आती रहती हैं. दरअसल अधिकारियों की लापरवाही से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे है और इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली से जनप्रतिनिधि खासे नाराज हैं. वहीं अब जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर मनमानी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इंजीनियर पर क्या आरोप लगा
दरअसल जिले के बगीचा नगर पंचायत के पार्षद, नगर पंचायत में पदस्थ इंजीनियर दीपक अग्रवाल की कार्यप्रणाली से खासे नाराज हैं. पार्षदों का आरोप है कि नगर पंचायत के इंजीनियर कार्यस्थल से हफ्तों तक गायब रहते हैं. उनको कॉल करने पर उनका फोन भी बंद आता है. यह भी आरोप है कि कभी इंजीनियर ऑफिस आते भी हैं तो किसी भी काम को बोलने पर टालमटोल करते हैं. पार्षदों का कहना है की इंजीनियर की लापरवाही से नगर पंचायत में लगभग 500 से अधिक प्रधानमंत्री आवास अधूरे पड़े हैं.

Dantewada News: दंतेवाड़ा में सीएम बघेल की जन चौपाल, मां दंतेश्वरी को चढ़ाएंगे 11 हजार मीटर की चुनरी, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

जारी हुआ है नोटिस
वहीं नगरीय क्षेत्र में चल रहे अन्य निर्माण कार्य भी इंजीनियर की अनुपस्थिति में प्रभावित हो रहे हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना ठप्प पड़ने से हितग्राही परेशान हैं तो वहीं शहर में चलने वाले कई अन्य विकास कार्य भी ठप्प पड़े हैं. इंजीनियर की कार्यप्रणाली से नाराज पार्षदों ने मुख्यमंत्री तक सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश पहुंचाया था जिसके बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर इंजीनियर दीपक अग्रवाल को मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नोटिस जारी किया है. इधर पार्षदों का कहना है की इंजीनियर का किसी दूसरे जगह तबादला कर दिया जाए.

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने दी ये जानकारी
मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलेश केरकेट्टा ने बताया कि, उप अभियंता बहुत कार्यों के नोडल होते हैं. कार्यालय में उनकी उपस्थिति बहुत ही जरूरी होती है. यहां उप अभियंता पिछले 7 दिनों से अनुपस्थित हैं. इनके लिए पहले भी चेतावनी दी गई है कि कार्यालय में उपस्थित हों नहीं तो कार्रवाई की जाएगी लेकिन उनपर इसका असर नहीं पड़ रहा है इसलिए नोटिस जारी किया गया है. 

Chhattisgarh News: क्या बदले जाएंगे छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष? रमन सिंह बोले- 'कई लोगों ने सिलवा लिए कपड़े'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़: 1200-1500 का बिल हुआ जीरो, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का मिला लाभ, क्या बोले CM साय
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
छत्तीसगढ़ में फिर परिवार बढ़ा सकेंगे सरेंडर कर चुके नक्सल, 33 ने नसबंदी कराई खत्म
Weather Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
टीएस सिंहदेव-दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर तोड़ा अनशन, कांग्रेस की मांगों पर झुका प्रशासन
टीएस सिंहदेव-दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर तोड़ा अनशन, कांग्रेस की मांगों पर झुका प्रशासन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
पंजाब चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी या नहीं? राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ की तस्वीर
पंजाब चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी या नहीं? राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ की तस्वीर
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Google Mosquitoes: अमेरिका में 32 मिलियन इंफेक्टेड मच्छर छोड़ने की इजाजत क्यों मांग रहा गूगल, इससे क्या होगा फायदा?
अमेरिका में 32 मिलियन इंफेक्टेड मच्छर छोड़ने की इजाजत क्यों मांग रहा गूगल, इससे क्या होगा फायदा?
Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, 6 जून तक इस रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, 6 जून तक इस रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
Delhi News: जनकपुरी रेप केस में पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में सौरभ भारद्वाज पर FIR, बोले- मुद्दा उठाता रहूंगा
जनकपुरी रेप केस में पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में सौरभ भारद्वाज पर FIR, बोले- मुद्दा उठाता रहूंगा
Embed widget