एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: चंद्रग्रहण पर चोरों ने गिरोला मंदिर में किया हाथ साफ, देवी को चढ़ाए लाखों रुपए के जेवरात गायब

Girola Temple Robbery: जगदलपुर में गिरोला मंदिर में चंद्रग्रहण के दौरान चोरों ने लाखों के जेवरात चुरा लिए. CCTV में कैद हुई वारदात में तीन चोर बिना नकाब के दिखे. पुलिस चोरों की तलाश कर रही है.

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चंद्रग्रहण का फायदा उठाकर प्रसिद्ध गिरोला मंदिर से चोरों ने देवी को चढ़ाए गए लाखों रुपए के ज़ेवरात पर अपना हाथ साफ कर लिया है. दरअसल रविवार सोमवार की दरमियानी रात बकावंड विकासखंड के गिरोला में प्रसिद्ध हिंगलाजिन माता मंदिर में चोरों ने धावा बोला और माता को चढ़ाए गए सोने के हार और अन्य जेवरात पर अपना हाथ साफ कर लिया.

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई. चंद्रग्रहण होने के चलते मंदिर में पुजारी समेत आसपास कोई भी मौजूद नहीं था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, हालांकि चोर मंदिर में रखी दान पेटी को काफी कोशिश करने के बाद भी उठाकर ले जाने में नाकामयाब हुए. सोमवार (8 सितंबर) की सुबह मंदिर के पुजारी और आसपास के लोगों को जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना करपावंड थाना की पुलिस को दी गई. इधर पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पतासाजी कर रही है.

लाखों रुपये के आभूषण किये पार

मंदिर के प्रधान पुजारी देवनाथ ने बताया कि चंद्रग्रहण होने के चलते मंदिर में देर शाम पूजा पाठ करने के बाद उनके साथ मंदिर के बाकी लोग भी अपने-अपने घर चले गए थे.. और कपाट को भी बंद कर दिया गया था, चंद्रग्रहण के वजह से मंदिर में कोई मौजूद नहीं था, चोरी की किसी को भी भनक तक नहीं लगी.

उन्होंने आगे कहा कि सुबह उठकर मंदिर के कपाट खुले हुए पाए गए वहीं माता को चढ़ाया गया मुकुट, रानी हार और अन्य आभूषण भी गायब दिखे, दानपेटी को तोड़ने की और उठाकर ले जाने की कोशिश भी की गई, लेकिन चोर इसमें असफल रहे, सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर बिना नकाब के दिखाई पड़ रहे हैं. करपावंड पुलिस को चोरी की जानकारी दी गई. हालांकि अब तक आकलन नहीं हो पाया है कि चोरों ने कुल कितने रुपये के जेवरात पर अपना हाथ साफ किया है. टेंपल कमेटी और पुलिस इसका आकलन कर रही है.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वहीं इस मामले में बस्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग का कहना है कि मंदिर में चोरी की जानकारी मिली है जिसके बाद करपावंड थाना पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है.. पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.. प्रथम दृष्टया सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर दिखाई पड़ रहे हैं, जिनकी पहचान और पतासाजी की जा रही है.

एएसपी महेश्वर नाग ने कहा कि क्योंकि यह मंदिर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के सीमावर्ती इलाके में मौजूद है ऐसे में उड़ीसा में भी चोरों की पतासाजी की जा रही है. विगत 2 साल पहले भी इसी गिरेला मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था और इसमें आरोपी उड़ीसा के ही पाए गए थे...ऐसे में पुलिस हर पहलुओं से इसकी जांच कर रही है. वहीं अब तक चोरी के सामानों का आकलन नहीं हो पाया है. जिसकी आंकलन में टेंपल कमेटी और पुलिस की टीम जुटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget