एक्सप्लोरर

Indian Railways: कई महीनों से बंद है अंबिकापुर से चलने वाली ये ट्रेनें, यात्रियों की जेब पर पड़ रहा असर

Indian Railways: उत्तरी छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शहर अंबिकापुर से चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बंद है. ट्रेन की सुविधा में कमी होने से यात्री बस की महंगी सवारी करने को मजबूर हैं.

Indian Railways: संभाग मुख्यालय अंबिकापुर उत्तरी छत्तीसगढ़ का आखिरी रेलवे स्टेशन है. इसके आगे रेल लाइन का विस्तार नहीं हुआ है. इस स्टेशन तक आनेवाली गिनी चुनी ट्रेनों में से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रेल प्रबंधन ने बंद कर दिया है. करीब तीन महीने से दो ही ट्रेन अम्बिकापुर से चल रही हैं. ट्रेन की सुविधा में कमी होने से यात्री बस की महंगी सवारी करने को मजबूर हैं. छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कोयले की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है.

अंबिकापुर से चलने वाली कई ट्रेनें हैं बंद

सरगुजा के कोयले से सरकारों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है. लेकिन रेल कनेक्टिविटी के नाम पर आज भी इलाका पिछड़ा है. आजादी के अर्से बाद अंबिकापुर तक रेल लाइन बिछाई गई. बाद में अंबिकापुर अनूपपुर रेलवे ट्रैक को एक्सप्रेस ट्रेन चलाने लायक बनाने की कोशिश हुई. लेकिन अब इस रूट पर चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया. उत्तरी छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शहर अंबिकापुर से चलने वाली अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन लॉकडाउन के बाद से बंद है. अंबिकापुर से अनूपपुर जाने वाली बीबीएम ट्रेन नहीं चल रही है.

अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन का परिचालन भी पिछले दो महीनों से ठप है. कल रेलवे ने नया आदेश पारित कर 24 जून तक के लिए इस ट्रेन को फिर रद्द कर दिया है. वर्तमान में अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अंबिकापुर मेमू (सुबह 6 बजे) और अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन (रात 10 बजे) चल रही है. अंबिकापुर-शहडोल ट्रेन बंद होने से लोगों को संपर्क क्रांति और नर्मदा एक्सप्रेस जैसी कई और गाड़ी नहीं मिल पाती है. इस ट्रेन के बंद होने से लोग इंदौर, भोपाल जैसे शहरों तक सीधे नहीं पहुंच पा रहे हैं. अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस के बंद होने से लोग जबलपुर के अलावा महाराष्ट्र और दिल्ली तक की सीधी ट्रेन नहीं पकड़ पाते हैं. लोगों को सतना, रीवा और उत्त रप्रदेश के तमाम शहरों तक ट्रेन के माध्यम से पहुंचने में परेशानी हो रही है. 

Bastar News: बस्तर दौरे पर CM बघेल ने ग्रामीणों से कही ऐसी बात, सभी लगाने लगे ठहाके

सोशल मीडिया पर मामला हुआ वायरल

दिल्ली तक ट्रेन का सपना देखने वाले रेल यात्रियों को सवारी गाड़ी के बंद होने से बेहद पीड़ा हो रही है. यात्रियों का कहना है कि एक तरफ ट्रेनों को बंद किया जा रहा है तो दूसरी तरफ नई ट्रेन का सपना दिखाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर तरह तरह के पोस्ट आ रहे है. अंबिकापुर के एक फेसबुक यूजर ने लिखा है कि "कहां हम नई ट्रेन शुरू होने की उम्मीद लगाए हैं..!यहां तो जो चल रहीं थीं वह भी बंद हो गईं...!" एक अन्य यूजर ने लिखा है कि "रेलवे का बेहद दुर्भाग्यजनक और खराब फैसला. भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने साफ बता दिया कि छत्तीसगढ़ वासियों, आप हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण है. अब तो जागो प्यारे."

चालू ट्रेनों को बंद करने के फैसले से गुस्सा

कुछ दिन पहले दिल्ली तक सीधी ट्रेन चलने की सुगबुगाहट होने से लोगों को खुशी हुई. खुशी में लोग उन मांगो को भूल गए जो रेलवे के रिकॉर्ड में कूड़ा फांक रहा है. लंबे अर्से तक अंबिकापुर रेल लाइन का विस्तार झारखंड के बरवाडीह तक किए जाने की मांग हुई. खबर आई कि मांग का मामला बजट तक पहुंच गया. अंबिकापुर को उत्तर प्रदेश के रेणुकूट और दूसरी ओर प्रदेश के कोरबा से जोड़े जाने की मांग शुरू हुई. मांगों के पीछे तथ्य ये था कि आजादी के बाद से रेल पहुंचविहीनता का दंश झेलने वाला सरगुजा संभाग सीधे महानगरों से कनेक्ट हो जाएगा. लेकिन ये सब मांगें ढाक के तीन पात हो गईं और जो ट्रेन चल रही थी उसको बंद करके फिलहाल रेल प्रबंधन आग में घी डालने का काम कर रहा है.

Durg News: जेल से छूटने के बाद लाखों के मोबाइल पर किया हाथ साफ, इस तरह पकड़ा गया आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget