एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अब लोगों को हिंदी भाषा में मिल रहा बिजली बिल, सॉफ्टवेयर हुआ अपडेट

Electricity Bill: कोरबा जिले में बिजली उपभोक्ताओं को अब मातृभाषा हिन्दी में बिजली बिल मिलने लगा है. स्पॉट बिलिंग के बिल हिन्दी में मिलने से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है.

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बिजली उपभोक्ताओं को अब मातृभाषा हिन्दी में बिजली बिल मिलने लगा है. स्पॉट बिलिंग के बिल हिन्दी में मिलने से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पावर कंपनी ने यह नई पहल की है. इसके लिए स्पॉट बिलिंग के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है.

छत्तीसगढ़ राज्य वितरण कंपनी ने बिजली बिल में नई सुविधा की शुरुआत की है. स्पॉट बिलिंग के माध्यम से जारी होने वाले बिजली बिल अब हिन्दी में दिए जा रहे हैं. हिंदी वाले बिजली बिल इस माह से उपभोक्ताओं को मिलने लगे हैं. पावर कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा में विस्तार करने के साथ ही हर कार्य को आसान बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में अब स्पॉट बिलिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले बिजली बिल को हिन्दी में जारी करने की नई व्यवस्था शुरू की गई है.

स्पॉट बिलिंग से मिलने वाले बिजली बिल अभी तक अंग्रेजी में होते थे. इससे ग्रामीण इलाकों में बिल को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा शिकायतें मिलती रही हैं. जिसे देखते हुए वितरण कंपनी ने हिन्दी में बिजली बिल देने का निर्णय लिया है. ताकि खासकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जारी बिल समझने में कोई दिक्कत न हो. जिन क्षेत्रों में स्पॉट बिलिंग मशीनों में साफ्टवेयर अपडेट नहीं हो पाएंगे. वहां अगले माह अनिवार्य रूप से हिन्दी वाले बिजली बिल मिलेंगे. शहरी क्षेत्र में हिन्दी वाले बिल इस माह से जारी होने लगे हैं.

अंग्रेजी का भी रहेगा विकल्प
हिन्दी भाषा में प्रिंट वाले बिजली बिल को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं. अधीक्षण अभियंताओं को जारी निर्देश में कहा गया है कि स्पॉट बिलिंग सॉफ्टवेयर में विद्युत देयकों को हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में प्रिंट कर उपभोक्ताओं को दिए जाने का विकल्प उपलब्ध है. अपने वृत्त अंतर्गत मीटर रीडर द्वारा हिन्दी भाषा में ही बिल छापकर उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाए. इस कार्य में यदि ब्लूटूथ प्रिंटर में किसी प्रकार की समस्या आती है तो इसे बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है.

मोर बिजली ऐप भी अपडेट
पावर कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं से जुड़ी सेवाओं को सुविधाजनक बनाया जा रहा है. बिलिंग सिस्टम को लगातार अपडेट और सरल बनाया जा रहा है. ताकि उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े. इसी कड़ी में मोर बिजली ऐप का नया वर्जन लांच किया गया है. नए वर्जन में उपभोक्ताओं को 36 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. महत्वपूर्ण बात यह भी है कि नए वर्जन में बिजली विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां छत्तीसगढ़ी बोली में भी उपलब्ध हो रही है.

ये भी पढ़ें: Durg Crime: ऑनलाइन सट्टा में डूबा पैसा तो युवक को बंधक बनाकर की 10 लाख रुपए की मांग, गोवा से 7 आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget