एक्सप्लोरर

Bastar News: बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, बस्तर में बूथ स्तर पर बनाया है ये प्लान

Bastar News: 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बीजेपी नेताओं के साथ ही पदाधिकारी ग्राउंड पर कार्यकर्ताओं में चुनावी बिगुल फूंकने और उनमें जोश भरने के लिए दौरा शुरू कर रहे हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बीजेपी नेताओं के साथ ही पदाधिकारी भी ग्राउंड लेवल पर कार्यकर्ताओं में चुनावी बिगुल फूंकने और उनमें जोश भरने के लिए बूथ स्तर पर दौरा शुरू कर रहे हैं. बीजेपी के चिंतन शिविर के बाद फिर से कार्यकर्ताओं को मैदानी स्तर पर काम करने के लिए बीजेपी के सभी बड़े नेता बैठकों का दौर शुरू कर रहे हैं.

बस्तर का दौरा करेंगे कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि इसकी शुरुआत पहले बस्तर जिले से की जाएगी. जिसके बाद बस्तर संभाग के पूरे 12 विधानसभा में बीजेपी नेताओं के साथ ही बीजेपी के पदाधिकारी बूथ स्तर पर जाकर पूरे इलाके का दौरा करेंगे और कांग्रेस की विफलताएं आम जनता को गिनाएंगे. साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ की जानकारी देंगे.

केंद्रीय मंत्रियों के नाराजगी के बाद शुरू की तैयारी
2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बस्तर के 12 में से 12 सीटों पर बीजेपी को मिली करारी हार को लेकर बीजेपी ने आने वाले चुनाव के डेढ़ साल पहले ही बस्तर में तैयारी शुरू कर दी हैं. आधा दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों के हाल ही में बस्तर इलाके के दौरे के बाद अब चुनाव की तैयारी शुरू की जा रही है. बताया जा रहा है कि सभी केंद्रीय मंत्री बस्तर में पार्टी गतिविधियों को देखते हुए बीजेपी के नेताओं और पदाधिकारियों के परफॉर्मेंस से काफी नाराज दिखे. जिसके बाद अब एक बार फिर से बूथ स्तर से लेकर संगठन तक सभी नेताओं को एकजुट होकर चुनाव में अभी से जुटने को कहा गया है. 

Jashpur News: बेल्जियम से लाखों का पैकेज छोड़कर लौटा युवा वैज्ञानिक, अब संवार रहा सैकड़ों किसानों की जिंदगी

शहरी-ग्रामीण बूथों पर पहुंचेंगे पदाधिकारी 
बस्तर से बीजेपी बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी शुरू कर रही है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि बूथ स्तर के दौरे में बीजेपी के नेताओं से लेकर सभी पदाधिकारी और एक-एक कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र के साथ-साथ पूरे ग्रामीण क्षेत्रों के एक-एक बूथ पर पहुंचेंगे और यहां की आम जनता से मिलेंगे. साथ ही कांग्रेस सरकार के 3 साल की विफलताओं को बताएंगे, केदार कश्यप ने कहा कि 3 सालों की सरकार में कांग्रेस के नेताओं के प्रति बस्तर की जनता में काफी आक्रोश है, इसका फायदा बीजेपी को चुनाव में मिलेगा.  

पूरे प्रदेश में मिलेगी बीजेपी को हार- राजीव शर्मा
इधर बीजेपी के चुनावी तैयारी को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि बस्तर में अपनी साख खो चुकी बीजेपी जनता को साधने का प्रयास कर रही है. लेकिन उन्हें आने वाले चुनाव में भी विफलता ही मिलेगी, क्योंकि 3 सालों के कांग्रेस के सरकार में बनी योजनाओं से बस्तर की जनता काफी खुश है. सभी योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल रहा है, ऐसे में बीजेपी के बूथ स्तर की तैयारी को लेकर कांग्रेस को किसी तरह का कोई फर्क चुनाव में नहीं पड़ने वाला है. शर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस की 2023 चुनाव को लेकर तैयारी पहले से है. इस चुनाव में भी बीजेपी की करारी हार होने वाली है और पूरे प्रदेश में 15 सीट भी बीजेपी को मिलना मुश्किल है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ PCC का फैसला, अजय सिंह को छह सालों के लिए पार्टी से किया निष्कासित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget