एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं के भविष्य पर मंडराया खतरा, 6 महीने से सरकारी भर्तियां अटकी, जानें वजह

Chhattisgarh Government Job News: राज्य में एसटी, ओबीसी और जनरल का आरक्षण बढ़ाने के विधेयक को तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उईके ने मंजूरी नहीं दी थी. इस वजह से सरकार और राजभवन में टकराव जारी है.

Chhattisgarh Job News: छत्तीसगढ़ में लाखों युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, इनकी चिंताएं समय के साथ बढ़ती जा रही है, क्योंकि पिछले 6 महीने राज्य में सरकारी भर्तियां रुकी हुई है. पीएससी और व्यापम के परीक्षाओं के रिजल्ट अटके पड़े हैं. छत्तीसगढ़ में 2023 पीएससी प्री एग्जाम का भी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है. इसके पीछे का विवाद आरक्षण है, जिसके कारण नई भर्तियां नहीं हो रही और न ही हुई परीक्षाओं का कोई अता-पता है. 

इस वजह से रुकी भर्तियां

19 सितंबर 2022 को बिलासपुर हाईकोर्ट ने राज्य में 58 फीसदी आरक्षण को निरस्त कर दिया था. इसके बाद आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इसके बाद रोजाना सड़कों पर प्रदर्शन होने लगे, तब सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर 2 दिसंबर को राज्य में एसटी, ओबीसी और जनरल का आरक्षण बढ़ाने का विधेयक पारित किया. इसके बाद राज्य में आरक्षण 76 फीसदी हो गया, लेकिन तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उईके ने इस विधेयक को मंजूरी नहीं दी. इसके बाद से पिछले 4 महीने से सरकार और राजभवन के बीच टकराव जारी है.

इस वजह से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य खतरें में है. युवाओं ने बताया कि बहुत सारी भर्ती परीक्षाएं हुई, लेकिन अब तक उसका रिजल्ट नहीं आया. इसमें CGPSC सिविल सर्विस 2022 के अंतिम रिजल्ट, छत्तीसगढ़ वनसेवा परीक्षा के साक्षात्कार, CGPSC 2022 के प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट, CGPSC AE 2021, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर और चपरासी के रिजल्ट जारी नहीं हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया पिछले 5 सालों से पूरा नहीं हुआ है.

लाखों युवा कर रहे तैयारी 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं ने बताया कि CSEB के माध्यम से आयोजित जूनियर इंजीनियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट और विधानसभा सचिवालय के सहायक ग्रेड 3 आदि की भर्ती प्रक्रिया 2 महीने से अटकी है. इसके अलावा नई भर्तियों पर सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. युवाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग के सभी संभागों में सभी विषय के शिक्षकों, व्यायाम शिक्षकों, खेल शिक्षकों, कंप्यूटर शिक्षक, लाइब्रेरियन, कृषि शिक्षक, दिव्यांगों के लिए विशेष शिक्षकों, प्रयोगशाला शिक्षक के हजारों पद खाली है. उन सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है.

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोफेसर, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, लेबर इंस्पेक्टर, पटवारी, अमीन, छात्रावास अधीक्षक, वन रक्षक, सहकारिता, होम गार्ड, सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी, पॉलीटेक्निक लेक्चरर, कृषि विभाग के विभिन्न पदों, पंचायत विभाग के ADEO सहित विभिन्न पद, सहायक ग्रेड 1,2,3 खाद्य विभाग के तकनीकी सहायक, स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पद सहित सहित करीब 15 हजार पद वर्तमान में भर्ती के लिए उपलब्ध है.

युवाओं ने की भर्ती शुरू करने की मांग

सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं ने सरकार से आग्रह किया है कि जब तक आरक्षण के विषय पर कोई ठोस निर्णय न हो जाए तब तक सभी विभागों के विभिन्न पदों पर 50 फीसदी आरक्षण के आधार पर रोस्टर तय करके अगले 6 माह के अंदर सभी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी किया जाए. युवाओं ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम आंदोलन करने के लिए विवश होंगे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Poltics: बेमेतरा हिंसा पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल का कांग्रेस पर निशाना, बोले- 'इबादतखाने को कत्लखाना बना दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget