एक्सप्लोरर

गोदावरी नदी का जल स्तर बढ़ा, छत्तीसगढ़-तेलंगाना हाईवे बंद, NH पर वाहनों की लगी लंबी कतार

Flood In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं, गांवों का संपर्क टूटा और यातायात बाधित हुआ है.गोदावरी नदी में जलस्तर बढ़ने से छत्तीसगढ़-तेलंगाना NH बंद हो गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है और कई गांवों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से टूट गया है, इसके अलावा नेशनल हाईवे में भी आवागमन प्रभावित हो गया है.

छत्तीसगढ़- तेलंगाना नेशनल हाईवे भी पूरी तरह से बाधित हो गया है, दरअसल  छत्तीसगढ़ के कोंटा ब्लॉक में गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी का पानी सड़क पर आ गया है और जिसके चलते अब यहां से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है.

सड़क पूरी तरह से डूब जाने के चलते तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है, बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है, और अगर यही हालात रहे तो एक बार फिर कोंटा ब्लॉक के कई गांव डूब सकते हैं.

बस्तर संभाग  के दो जिलों में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश
दरअसल बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा जिले में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है, लगातार मूसलाधार बारिश से एक तरफ जहां सुकमा जिले के कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं और नदी नाले उफान में होने के चलते आवागमन प्रभावित हो गया है

इसके साथ ही गोदावरी नदी भी अपने पूरे शबाब पर है, बताया जा रहा है कि लगातार गोदावरी नदी का जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है, पिछले साल भी गोदावरी नदी में आये बाढ़ की वजह से कोंटा ब्लॉक के कई गांव डूब गए थे और कुछ लोगों की जान भी चली गई थी. 

नेशनल हाईवे का मार्ग पूरी तरह से हो गया है बंद
एसडीआरएफ की टीम ने कई ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू  किया था, जिन्हें राहत शिविर में रखा गया था, इस बार भी ऐसे ही हालात पैदा हो रहे हैं, जिस तरह से गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है, इससे तेलंगाना और छत्तीसगढ़ नेशनल हाईवे का मार्ग भी पूरी तरह से बंद हो गया है, जिस वजह से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है, हालांकि सभी वाहन चालक सड़कों से पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि हर घंटे गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसके चलते बाढ़ की संभावना बनी हुई है ,इधर जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ और बाढ़ आपदा प्रबंधन को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है.

बीजापुर में भी बारिश ने मचाई जमकर तबाही
सुकमा जिले के साथ-साथ बीजापुर जिले में भी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है, यहां भी जगदलपुर -बीजापुर मार्ग भारी बारिश की वजह से बंद हो गया है, कई नदी -नाले पूरी तरह से तूफान पर है, हालांकि कई जगहों पर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इन उफनते नदी नाले और पुल- पुलियों को पार कर रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ रही है जहां नदी नालों का जल स्तर बढ़ जाने की वजह से उनके गांव टापू में तब्दील हो गए हैं, ऐसे में वे शहरी इलाके से पूरी तरह से कट गए है.

ये भी पढ़ें: बस्तर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, लापरवाही बरतने वाले चार शिक्षकों को किया निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget