एक्सप्लोरर

Bastar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर आरोप, बोले-'छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही सरकार'

Bastar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास परबस्तर पहुंचे हुए हैं. प्रवास के पहले दिन जगदलपुर में उन्होंने बढ़ते धर्मांतरणके मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Giriraj Singh In Bastar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) अपने दो दिवसीय बस्तर (Bastar) प्रवास पर हैं. यहां उन्होंने कार्यकताओं से भेंट मुलालत की. इसके बाद वो जगदलपुर पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका  स्वागत किया. इस दौरान गिरिराज सिंह ने मीडिया से भी बातचीत की. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने  धर्मांतरण को लेकर चिंता जाहिर की. साथ ही गिरिराज सिंह ने भूपेश बघेल (Bupesh Baghel) सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बस्तर के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है

गिरिराज सिंह ने कहा "प्रदेश सरकार बस्तर से लेकर रायपुर तक आदिवासी समाज और सनातन समाज को खत्म करने का काम कर रही है. यही नहीं भूपेश बघेल सरकार ने पूरे प्रदेश में धर्मांतरण को छूट देकर रखी है. बस्तर की पहचान यहां के आदिवासी हैं. यहां की संस्कृति है, लेकिन जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, आदिवासी प्रलोभन में आकर अपना धर्म छोड़कर क्रिश्चन धर्म को अपना रहे हैं. वहीं भूपेश बघेल सरकार इसे रोकने के लिए कानून बनाने की बजाय बढ़ावा देने में लगी हुई है. भूपेश बघेल सरकार सनातन समाज और आदिवासी समाज को खत्म करने की साजिश रच रही है."

कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जानकारी मिली है कि बस्तर में तेजी से आदिवासियों को क्रिश्चिन धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है. यही नहीं उन पर दबाव बनाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. कांग्रेस छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में सनातन और आदिवासी समाज को खत्म करने का प्रयास कर रही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल होने नहीं दिया जाएगा. गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में अगर बीजेपी की सरकार बनती है, तो धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा और कठोरता से उसका पालन भी किया जाएगा. 

गिरिराज सिंह बोले- ' काका की सरकार नहीं बल्कि...'
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भूपेश बघेल सरकार जाने वाली है. ये सरकार चुनाव जीतने के लिए केवल छल और कपट  सहारा ले रही है. ये सरकार धर्मान्तरण के माध्यम से भारत को कमजोर करने करने की कोशिश कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी और धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाएगी. इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर  भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा "छत्तीसगढ़ में काका की सरकार नहीं बल्कि खाखा की सरकार है, जो छत्तीसगढ़ की जनता का पूरा पैसा डकार रहे हैं और जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं." गिरिराज सिंह ने कहा कि यहां  जनता के पैसों का जिस तरह से दुरपयोग किया जा रहा है, उसकी पोल खुल रही है.

बता दें गिरिराज सिंह जगदलपुर आमसभा को भी संबोधित करेंगे. यही नहीं अपने प्रवास के दौरान वो धमतरी, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव और दंतेवाड़ा भी पहुंचेंगे. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी के प्रदेशस्तर के नेताओं के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का भी बस्तर का दौरा शुरू हो चुका है. हाल ही में बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर भी बस्तर दौरे पर आए थे.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अब तक चिटफंड कंपनियों के 690 डायरेक्टर्स गिरफ्तार, CM बघेल ने दिए थे कार्रवाई के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget