एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विदेशी कलाकार सुनाएंगे रामायण, जानिए- कब और कहां होगा महोत्सव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहल पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तर्ज पर अब रायगढ़ में अगले महीना 1 जून से 3 जून तक  भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है

छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार करवा रही है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहल पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तर्ज पर अब रायगढ़ में अगले महीना 1 जून से 3 जून तक भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. संस्कृति विभाग द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर की जा रही है. इस आयोजन के जरिये छत्तीसगढ़ में देश-विदेश के कलाकारों के द्वारा रामायण की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी.
छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है.

छत्तीसगढ में पहली बार विदेशी कलाकार सुनाएंगे रामायण

छत्तीसगढ़ से भगवान राम का गहरा रिश्ता है. मान्यता है कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम दंडकारण्य से होकर गुजरे थे और छत्तीसगढ़ के वनों का हिस्सा ही दंडक अरण्य का भाग था. इस बात को ध्यान में रखते हुए आयोजन में अरण्य कांड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी. संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 1 जून से 3 जून तक रामायण महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले मानस मंडली के कलाकार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक और विदेशों से आने वाले मानस मंडली के द्वारा रात 8 बजे से रात 10 बजे तक प्रस्तुति दी जाएगी. इस आयोजन में अरण्यकांड पर केंद्रित प्रसंगों पर विभिन्न राज्यों से आए मानस दलों के साथ ही विदेशी दलों के द्वारा भी रामायण की प्रस्तुति की जाएगी. राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भव्य केलो आरती का आयोजन भी किया जाएगा. जिसमें हजारों की संख्या में दीपदान किया जाएगा.

Chhattisgarh Politics: शराब घोटाले पर रमन सिंह ने भूपेश सरकार को घेरा, कांग्रेस हाईकमान से किए सवाल, कहा- सीएम पद पर...

भारत और विदेशी कलाकारों को मिलेगा इनाम

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पहली बार संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन रायगढ़ के राम लीला मैदान में किया जाएगा. इस महोत्सव में शामिल होने वाली मानस मंडलियों को पुरस्कार भी किया जाएगा. जिसमें प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपए तय की गई है. राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से प्रदेश की संस्कृति को संजोने की दिशा में एक अनोखी पहल होगी.

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में भगवान राम के आदर्शों की झलक देखने को मिलेगी

छत्तीसगढ़ में तुलसीदास का रामचरित मानस जन-जन में व्याप्त है. अब रामायण महोत्सव के माध्यम से वाल्मीकि से लेकर भवभूति तक भगवान राम के आदर्शों की झलक देखने का अवसर लोगो को मिल सकेगा. रामायण का विस्तार कम्बन के तमिल रामायण से लेकर कृतिवास के बंगला रामायण तक है. इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में भी इसके कई रूप प्रचलित है. राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के माध्यम से भगवान राम के चरित्र के इन सुंदर रूपों की झलक लोगो को मिल सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget