एक्सप्लोरर

Durg News: पुल पार करते समय कार में सवार पांच लोग शिवनाथ नदी में डूबे, जांच में जुटी बचाव टीम

Durg Shivnath River: दुर्ग की शिवनाथ नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है, एक कार शिवनाथ नदी में समा गई है जिसमें पांच लोग सवार थे. इस कार का और लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

Car Drowned in Durg Shivnath River: छत्तीसगढ़ के दुर्ग की शिवनाथ नदी में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है. शिवनाथ नदी में कार सवार पांच लोगों की डूबने की सूचना है, बताया जा रहा है कि छोटा पुल को पार करते समय यह हादसा हुआ है. इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम नदी में बही कार और लोगों की तलाश कर रही है. हालांकि अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है. मौके पर पहुंचकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई हैं.

अब तक नहीं मिला कार और कार में सवार लोग

पंद्रह घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक न कार पता चल पाया है और ना ही कार में सवार लोग का. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की  टीम सुबह से ही शिवनाथ नदी में सर्चिग कर रही है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार वाकई में नदी में बही है कि नहीं. लेकिन कुछ चश्मदीद कार बहने का दावा किया है और उस कार में 4 से 5 लोग सवार होने के लिए बात कह रहे हैं.

बंद बड़े पुल का बेरिकेट हटाकर पार कर रहे थे नदी

इस घटना को लेकर जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक दुर्ग राजनांदगांव के बीच पुलगांव में शिवनाथ नदी पर बने बड़े पुल की जगह छोटी पुल से नदी पार करने के चक्कर में कार सवार कार सहित बह गए. तेज बहाव में बहकर उनकी कार डूब गई. सूचना मिलने के बाद पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

चश्मदीद का दावा कार और कार में सवार लोग नदी में बहे

यह घटना रविवार रात 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है. इस घटना के चश्मदीद श्याम कुमार ने बताया कि रात को वह घर से निकले सांप को छोड़ने नदी किनारे आया था तो देखा कि छोटी पुल से कार पार हो रहा था. यह कार आगे जाकर नदी में बह गई, लोगों ने आवाज भी दी लेकिन कुछ दूर जाकर कार पानी में डूब गई. श्याम ने बताया कि शिवनाथ का जल स्तर अधिक होने से छोटी पुल के दोनों ओर बेरीकेड्स लगा दिया गया है. कार सवार बेरीकेड्स हटाकर नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे और बह गए.

Bijapur News: बाढ़ के पानी में डूबा पूरा गांव, पहाड़ी पर रहने को मजबूर 50 परिवार, अब प्रशासन ने उठाया कदम

एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे

घटना के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीमें प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू किया का प्रयास किया जा रहा है. नदी में बहाव ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं. मौके पर लोगों की भी भारी भीड़ जमा हो गई है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आधी रात से यहां डटे हुए हैं. एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू जारी है. उम्मीद है जल्द ही एनडीआरएफ को सफलता मिल जाएगी.

Bastar District: छत्तीसगढ़ का पर्यटन हब है बस्तर, वाटरफॉल्स के लिए मशहूर, जानिए खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget