एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: एमसीबी में शराबी हेड मास्टर ने की गाली गलौज, कहा, कलेक्टर को बुला...

सूरजपुर जिले में दर्जनों शराबी टीचरों पर कार्रवाई हुई. प्रदेश के नए जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में तीन से ज्यादा शराबी टीचरों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है.

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur: छत्तीसगढ़ के नए जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में शराबी टीचरों की बाढ़ आ गई है. लगातार ऐसे टीचरों पर कार्रवाई भी की जा रही है. लेकिन टीचर हैं कि मान ही नहीं रहे. बुधवार को फिर एक शराबी टीचर का कारनामा सामने आया है. शराब के नशे में टीचर ने कलेक्टर को बुलाने को कह दिया. 

जांच प्रतिवेदन के बाद कार्रवाई
यह मामला जब कलेक्टर के संज्ञान में आया तो कलेक्टर ने उक्त टीचर को सस्पेंड कर दिया है. कलेक्टर पीएस ध्रुव ने जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के जांच प्रतिवेदन के बाद कार्रवाई की है. बता दें कि खोंगापानी प्राथमिक बालक आश्रम शाला के प्रधान पाठक नीरज सिंह ने शराब के नशे में आश्रम अधीक्षक और सफाईकर्मी से गाली-गलौज की थी. 

शिक्षा मंत्री का है इलाका

बता दें कि सरगुजा संभाग से ही प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह आते हैं. उनके जिले में ही शिक्षा व्यवस्था शराबी टीचरों के हाथों में है. इस नए जिले में एक शराबी टीचर का स्कूल में शराब पीकर बैठे होने का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर पीएस ध्रुव ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था.

इसके बाद मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के खोंगापानी नगर पंचायत इलाके के आश्रम शाला के प्रधान पाठक नीरज सिंह का सोशल मीडिया में शराब के नशे में धुत्त होकर गाली-गलौच करते अपशब्द कहते वीडियो तेजी से वायरल हुआ. प्रशासन ने एक्शन लेते हुए नीरज सिंह को भी सस्पेंड कर दिया है. 

वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर प्रधान पाठक नीरज सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे रात को आश्रम शाला में पहुंचते है और प्रधान पाठक होने का रौब दिखाकर यहां तक कह देते है कि यहां बुलाओ कलेक्टर ध्रुव को. प्रधान पाठक शराब के नशे में इतने धुत्त रहते है कि उन्हें समझाने आए पुलिसकर्मी, आश्रम अधीक्षक और नगर पंचायत उपाध्यक्ष को भी अपशब्द कहने लगते हैं

सवालों के घेरे में है शिक्षा व्यवस्था

गौरतलब है कि इस वर्ष नये शिक्षा सत्र के प्रारंभ से ही सरगुजा संभाग में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है. जुलाई के महीने में जशपुर जिले के कई स्कूलों में बच्चों से काम कराने का वीडियो वायरल हुआ. कई मामलों में कार्रवाई भी हुई. इसके बाद सरगुजा और सूरजपुर जिले में दर्जनों शराबी टीचरों पर कार्रवाई हुई, जो स्कूली टाइम पर शराब का सेवन कर पहुंचते थे. हाल ही में प्रदेश के नए जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में तीन से ज्यादा शराबी टीचरों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है. वायरल वीडियो में अपशब्दों का कुछ ज्यादा ही प्रयोग किया गया है. इसलिए वीडियो को अपलोड नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ेंः Chhattisgarh: एक्स आर्मी की पत्नी से 14 लाख रुपए की ठगी, ट्रैवल एजेंट ने एसआई की नौकरी लगाने का दिया था झांसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget