एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: क्या ED Raid कांग्रेस के लिए चुनाव में बन सकती है बड़ी मुसीबत? जानिए अबतक की पूरी कहानी

Raipur: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की चल रही पूछताछ से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है.चर्चा है कि इससे कांग्रेस मुसीबत में फंस गई है.

Raipur: छत्तीसगढ़ में ईडी ने विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल पहले दस्तक दी थी. इसके बाद से लगातार 5 महीने से ईडी की कार्रवाई जारी है. पहले कोयला कारोबारियों और प्रशासन के बड़े अफसरों को ईडी ने गिरफ्तार किया. अब ईडी कांग्रेस के नेताओं से पूछताछ कर रही है. ये सिलसिला पिछले 20 दिन से चल रहा है. इससे छत्तीसगढ़ की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या ईडी के एक्शन से कांग्रेस पार्टी बड़ी मुसीबत में फंस गई है और क्या इससे विधानसभा चुनाव में असर पड़ेगा.

कारोबारी, अफसर के बाद कांग्रेस के नेताओं के घर रेड

दरअसल 11 अक्टूबर 2022 को ईडी ने छत्तीसगढ़ में एक साथ कई जगहों पर रेड किया था. इसके बाद से लगातार 5 महीने तक यानी 2023 में फरवरी तक ईडी की रेड जारी है. पिछले महीने 20 फरवरी को ईडी ने एक साथ 6 से अधिक कांग्रेस पार्टी के पॉवरफुल नेताओं के घर रेड किया था. इसके बाद अब नेताओं को ईडी लगातार समन भेजकर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुला रही है. इस दौरान ईडी के अफसर 8-8, 10-10 घंटे पूछताछ कर रहे हैं. 

ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस ने पंडाल लगाकर विरोध शुरू किया

गुरुवार को कांग्रेस के नेता विनोद तिवारी को ईडी ने पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था. इससे पहले एजेंसी देवेंद्र यादव, गिरीश देवांगन,कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल को पूछताछ के लिए बुला चुकी है. दूसरी तरफ पिछले 10 दिनों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. रायपुर में ईडी 5 दफ्तर के ठीक सामने कांग्रेस ने पंडाल लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस केंद्र की बीजेपी सरकार लगातार ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं को परेशान करने आरोप लगा रही है.

कांग्रेस नेताओं से ईडी की पूछताछ जारी है

ईडी की पूछताछ से बाहर निकले विनोद तिवारी ने कहा है कि ED ने मुझसे 10 घंटे पूछताछ की है. उनके खिलाफ हुए कार्रवाई को विनोद तिवारी ने राजनीति से प्रेरित बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व सीएम रमन सिंह की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत करना गुनाह बन गया है. अगर ये गुनाह हे तो ये गुनाह में बार बार करूँगा. जब तक रमन सिंह अपनी आय से अधिक संपत्ति का स्रोत छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता को नहीं बता देते तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी पहले भी लड़े हैं आगे भी लड़ेगे.

क्या अब चुनाव में कांग्रेस की मुसीबत बढ़ेगी?

इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले है. अब से केवल 8 महीने बाद राज्य में चुनाव हो सकते है. चुनावी माहौल में कांग्रेस के नेताओं के घर ईडी की रेड से जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की छवि को लेकर सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है. इसी को समझने के लिए एबीपी न्यूज ने छत्तीसगढ़ के सीनियर जर्नलिस्ट बाबूलाल शर्मा रेड के मायने समझने की कोशिश की है. उन्होंने कांग्रेस के फायदा और नुकसान के लिए जनता और कार्यर्कता के बीच छोड़ा है. उन्होंने कहा कि रेड का जो मैसेज जनता के बीच जाएगा और जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान मुख्यमंत्री मानती है और केंद्र सरकार का तरीका गलत लगता है और जनता मान लेती है कि सताया जा रहा है तो इस आधार पर कांग्रेस को फायदा हो सकता है. वहीं कुछ राजनीतिक पंडितो का मानना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी किसान पुत्र और छत्तीसगढ़िया वाद के छवि के साथ घर घर तक पहुंचाने में कितना सफल होते है इसपर निर्भर करता है.

कोयला ट्रांसपोर्टिंग गड़बड़ी में कांग्रेस नेताओं के हाथ तलाश रही एजेंसी 

आपको बता दें की ईडी ने ये कार्रवाई कोयला ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी का आरोप पर कर रही है. इसमें कोयला कारोबारियों की शासन के बड़े अफसरों की तरफ से मदद करने का आरोप है. अवैध लेवी के जरिए मिले पैसे का राजनीतिक इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है. इसलिए ये मामला छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के लिए गले की फांस बन गया है. ईडी कोयला ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी के आरोप के पीछे सरकार के बड़े अफसर और कांग्रेस नेताओ के संबंध तलाश रही है. इसलिए ये मामला बड़ा हो गया है.

अब तक 5 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी 

11 अक्टूबर 2022 में राज्य में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों और रायपुर में सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई के यहां भी रेड की कार्रवाई की गई थी. इसके बाद ईडी ने समीर विश्नोई और 3 कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद दिसंबर 2022 में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ अफसर सौम्या चौरसिया को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है. अबतक 5 लोगों की ईडी ने गिरफ्तारी की है. ये सभी रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं और रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेशी चल रही है.

ये भी पढ़ें :-Chhattisgarh Election 2023: पीएम आवास के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरेगी बीजेपी, जानिए विधानसभा चुनाव पर कितना होगा इसका असर?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget