एक्सप्लोरर

Chhattisgarh ED Raid: ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव बोले- हम डरने वाले नहीं

ED Raid In Chhattisgarh: ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी की टीम आई है. लेकिन हम डरते नहीं हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का महाअधिवेशन शुरू होने से पहले ईडी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के कई बड़े कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की. उनमें से एक का नाम कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव का भी है. विधायक देवेंद्र यादव के दोनों घर पर ईडी ने छापेमारी की. दुर्ग के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब ईडी की पूछताछ के बाद जैसे ही घर से बाहर निकले वैसे ही उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें गोद में उठा लिया.

कार्यकर्ताओं के इस उत्साह को देवेंद्र यादव ने भी स्वीकार करते हुए हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. वहीं देवेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ईडी के लोगों को हमने पूरा सपोर्ट किया, हम किसी से डरने वाले नहीं हैं. 

दरअसल भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र के सेक्टर 5 और हाऊसिंग बोर्ड स्थित निवास पर ईडी के छापे की खबर के बाद से ही टाउनशिप के सेक्टर-5 स्थित निवास के सामने ईडी की कार्रवाई को मनमाना बताते हुए सैकड़ों युवा और महिला समर्थकों की भीड़ डटी हुई थी. सोमवार की रात करीब 12 बजे एन‌एसयूआई और युवा कांग्रेसियों के रायपुर से यहां पहुंचने पर गहमागहमी और बढ़ गई थी. रात 12:00 बजे के करीब छत पर आकर देवेंद्र ने अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. समर्थक रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर से भी यहां पहुंचे.

दूर से आये लोगों को ठहरने के भी की गई थी व्यवस्था

स्थानीय एनएसयूआई नेताओं ने दूर से आए लोगों के लिए टैंट में ही ठहरने का इंतजाम करवाया है. कई लोग सुबह से बिना भोजन किए वहां डंटे रहे, उनके लिए भी फल और जलपान की व्यवस्था की गयी. रात में ही सैकड़ों लोगों के होने को ध्यान रखते हुए लाइट का भी इंतजाम मैदान में किया गया. वहीं प्रशासन की ओर से परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात कर दिए गए थे.

देवेंद्र यादव ने कहा -हम डरने वाले नहीं

ईडी की पूछताछ समाप्त होने पर सोमवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अपने समर्थकों से मिलने बाहर आए. समर्थकों में खुशी की लहर देखने को ही मिली. देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी की टीम आई है. लेकिन हम डरते नहीं हैं और चिंता भी नहीं करते क्योंकि हम लोग सच्चे हैं, सच को कभी डरने की जरूरत नहीं होती. ईडी के लोग आए हमने उन्हें पूरा सपोर्ट किया, जहां तक बीजेपी की सोच है, छत्तीसगढ़ में यह सब नहीं चलेगा. बीजेपी के लोग कितना भी साजिश रच ले, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग भूपेश बघेल और राहुल गांधी के साथ खड़े हैं, हम निरंतर जनता की सेवा करते रहेंगे और जनता आपको जवाब देगी.

यह भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बाद इस पार्टी ने भी किया चुनाव लड़ने का एलान, इतनी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget