एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ में हंगामा, कांग्रेस पर बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी ने कहा कि देश के संवैधानिक संस्थान के खिलाफ इस तरह से विरोध-प्रदर्शन करना और बीजेपी कार्यालय का घेराव करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है.

BJP Target On Congress: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले कांग्रेस के अधिवेशन से ठीक पहले प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के घरों पर पड़े ईडी के छापे से छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमाई हुई है. ईडी के छापे के बाद कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है. ईडी के कार्यालय का सोमवार को घेराव करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भी बीजेपी कार्यालय का घेराव किया गया.

इस घेराव प्रदर्शन में एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के छात्रों ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन कर बीजेपी कार्यालय का घेराव किया. पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की आशंका के चलते बीजेपी कार्यालय के ठीक 100 मीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेट्स लगाया था और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था. 

इस दौरान घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस के अधिवेशन को फ्लॉप करने के लिए जानबूझकर कांग्रेसी नेताओं और विधायकों के घर में ईडी के द्वारा छापेमारी की कार्रवाई करने का आरोप लगाया, इधर घेराव के दौरान पार्टी कार्यालय में खुद बीजेपी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे हालांकि कुछ समय के लिए दोनों तरफ से तनाव की स्थिति बनी लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने शांत कराया.

इधर बीजेपी पदाधिकारियों ने कहा कि देश के संवैधानिक संस्थान के खिलाफ इस तरह से कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन करना और बीजेपी कार्यालय का घेराव करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है, उन्होंने कहा कि भाड़े के कार्यकर्ताओं के जरिए बीजेपी के कार्यालय को घेरने की कोशिश पूरी तरह से नाकाम रही और पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते जिला न्यायालय में ताला लगाने की नौबत आ गई. वहीं कांग्रेस के ढकोसला बाजी प्रदर्शन से नेशनल हाईवे भी जाम रहा जिससे आम लोगों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा.

जाम रहा नेशनल हाईवे

बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य बिसेन और एनएसयूआई के अध्यक्ष विशाल खम्बारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जगदलपुर के बीजेपी कार्यालय का घेराव किया गया, जिस तरह से केंद्र सरकार के कहने पर ईडी लगातार कांग्रेस के नेताओं को जबरन परेशान करने के लिए छापेमारी कार्यवाही कर रही है और जानबूझकर कांग्रेस के महा अधिवेशन को फ्लॉप करने के लिए षड्यंत्र रचते हुए इस अधिवेशन का आयोजन का जिम्मा संभाल रहे कांग्रेस के नेताओं के घरों में छापेमार की कार्यवाही कर रही है.

इसके खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है, वहीं इस प्रदर्शन  को लेकर बीजेपी के नेता संजय पांडे का कहना है कि ईडी  का काम है भ्रष्ट नेताओं के घरों पर छापे मारना और उनके भ्रष्टाचार की पोल खोलना 4 साल के कार्यकाल में कांग्रेस के नेताओं ने जमकर भ्रष्टाचार किया है इसलिए ईडी के छापे से कांग्रेस के लोग डरे सहमे हुए हैं और देश के सवैधानिक संस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. संजय पांडे ने कहा कि बीजेपी कार्यालय का  घेराव करने कांग्रेस के भाड़े के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे.

जिस वजह से पुलिस ने नेशनल हाईवे से लेकर सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया, यहां तक कि कोर्ट के दरवाजों में भी ताला लगा दिया जो कि सरासर गलत है, कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा लेकिन पुलिस इन लोगों पर कार्यवाही करने की बजाय आम लोगों को परेशान करते दिखी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, सीएम बघेल की कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget