एक्सप्लोरर

Durg Crime News: दुर्ग में यू ट्यूब से सीखकर करता था चेन स्नेचिंग, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग में चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग भी शामिल है.

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के वीवीआईपी जिले दुर्ग (Durg) में चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने सात सोने के चेन बरामद की है. ये शातिर बदमाश महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे. ये उन महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे जो भागने में सक्षम ना हों. पहले ये बदमाश मोटरसाइकिल से रेकी करते थे. उसके बाद जिस महिला को लूटना होता था उसकी पहचान करते थे. फिर वारदात को अंजाम देते थे. 

ये बदमाश भिलाई में घूम घूम कर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे. गिरफ्तार पांच आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है. वहीं एक आरोपी अब भी फरार है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 सोने की चेन बरामद की है. जिसे आरोपियों ने शहर के अलग- अलग स्थानों से चुराया था. जब्त सोने की चेन की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एक्टिवा और एक बाइक जब्त की है. इसका उपयोग आरोपी चेन स्नेचिंग की वारदात में किया करते थे.

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

मुख्य आरोपी राजा उर्फ हरपाल सिंह चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए अलग अलग लोगों का इस्तेमाल करता था. वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी उनको 5 से 7 हजार रुपये देता था. आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले गाड़ियों के नंबर बदलते थे और फिर चैन स्नेचिंग करते थे. पुलिस ने हरपाल सिंह के साथ मनमीत सिंह, लिगेश्वर देवांगन और कुशाल दास समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी छविकांत उर्फ बनिया फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी हुई है. 

बता दें मुख्य आरोपी राजा उर्फ हरपाल सिंह यूट्यूब से चेन स्नेचिंग करने का तरीके देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था. आरोपियों ने चोरी के जेवरात को सुपेला के रोशनी सोनी को बेचते थे.

पुलिस ने रोशन सोनी को भी समझाया और उसे छोड़ दिया. दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा उर्फ हरपाल सिंह महादेव ऑनलाइन ऐप में 3 से 4 लाख हारने की वजह से कर्जे में डूब गया था. हरपाल सिंह ने पुलिस पूछताछ में चोरी की बात कबूल कर ली है. वहीं पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी की है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

Chhattisgarh Berojgari Bhatta: छत्तीसगढ़ में शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता देगी सरकार लेकिन क्या हैं इसकी शर्तें? जानें- यहां सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget