एक्सप्लोरर

Durg: महंगी गाड़ियों में घूम-घूमकर करते थे रेकी, फिर रिहायशी इलाकों में करते थे चोरी, 7 चोर समेत 10 लोग गिरफ्तार

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस चोरी के घटनाओं से परेशान थी जिसके बाद एक टीम बनाकर चोरों पर नजर रखी गई. पुलिस ने 13 घटनाओं का खुलासा कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Chhatttisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दुर्ग पुलिस ने 13 चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए सात चोरों और तीन खरीदारों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. और उनके पास से करीब 60 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, और नगदी समेत अन्य सामान बरामद किए हैं. ये सारे चोर महंगी गाड़ियों में घूमकर पहले रेकी करते थे, फिर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया करते थे.

दुर्ग के एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए और चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए. जिस पर से एडिशनल एसपी की नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया और शहर में घूम रहे संदिग्ध लोगों की पहचान की गई और आदतन अपराधियों पर निगरानी शुरू की गई. 

पुलिस ने घेराबंदी कर शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
पुलिस को सूत्रों से पता चला कि रूंगटा कॉलेज कुरूद के पास कुछ लड़के पल्सर बाइक से आए हुए हैं जो कि डिजिटल कैमेरा बेचने के लिए किसी से बातचीत कर रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रूंगटा कॉलेज के पास सकलेन खान,  सयान और फरहान खान को पकड़ा गया.

सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया  कि अपने साथियों के साथ उन्होंने कैलाश नगर, हाऊसिंग बोर्ड, लक्ष्मी विहार जामुल, पंचशील नगर, वसुंधरा नगर पुरानी भिलाई, त्रिवेणीनगर स्मृतिनगर, हरिनगर और मोहन नगर क्षेत्र में सेंध की घटनाओं को अंजाम दिया है. चोरी के बाद सोने-चांदी के जेवरातों को बेचा है. आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए. आरोपियों के कब्जे से डॉलर, डीएसएलआर कैमेरा और घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल जब्त की गई है. 

चोरी का माल बेचने के फिराक में थे, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
इसी तरह विशेष सूत्रों की मदद से शातिर सेंधमार विशाल सिंह उर्फ मर्चा और उसके साथी गोल्डी को पकड़ा गया. मर्चा ने बताया कि उसने गोल्डी के साथ मिलकर मोहन नगर के हरिनगर, सिंधिया नगर, साकेत कॉलोनी औ छावनी क्षेत्र दुर्गापारा में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया है. चोरी का सामान रीता चौधरी नाम की महिला को बेचा है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवरात, एलईडी टी.वी, मोटर पम्प, डिजिटल वॉच, डिजिटल कैमेरा, लैपटाप और अन्य सामान बरामद किए गए. दुर्ग एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने 10 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election: 5000 से कम वोटों के अंतर से 15 सीटों पर हुआ था हार-जीत का फैसला, जानें क्या रहे थे नतीजे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget