एक्सप्लोरर

Durg Blind Murder: मोहन नगर पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो सगे भाइयों सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के मोहन नगर पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आठ नवंबर को बहुत खराब स्थिति में शव बरामद हुआ था.

दुर्ग के मोहन नगर पुलिस ने तीन हफ्ते पहले हुए एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है. मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी ने ईनाम देने की घोषणा की है. इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एसपी बद्रीनारायण मीणा ने बताया कि इस मामले का खुलासा इसलिए भी अहम है क्योंकि घटना स्थल के आसपास किसी भी तरह का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को नहीं मिला था. 8 नवंबर को देशी शराब दुकान के पास जब शव को बरामद किया गया था तब उसकी हालत बहुत खराब थी और शव को कुत्ते नोंच रहे थे. जांच करवाने के बाद मृतक के कपड़ों और उसके शरीर पर बने एक टैटू से उसकी पहचान आकाश साहू निवासी बांबे आवास उरला के रूप में हुई थी.

हत्याकांड में शामिल है दो सगे भाई

वहीं अब पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उरला निवासी सुजीत मौर्य, सुधीर मौर्य, दीपक विश्वकर्मा, शुभम उर्फ मोनू और राजकुमार शाह को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की. पहले तो किसी ने भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में हत्या की बात कबूल कर ली. आरोपियों ने बताया कि मृतक आकाश साहू ने उन्हें पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देने की धमकी दी थी. जिसकी वजह से विवाद शुरू हुआ था. इस बात से नाराज सुजीत ने अपने भाई और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग की और प्लांनिग के तहत आरोपियों ने मृतक आकाश साहू को शराब पिलाने के बहाने दुर्ग ट्रांसपोर्ट नगर के देसी शराब दुकान के पास ले गए. वहां मौका पाकर पहले आरोपियों ने उसके गले पर चाकू से वार किया और फिर उससे मारपीट की और मौके से फरार हो गए.

आपसी विवाद में किया कत्ल

वहीं दो दिनों तक शव को कुत्तों ने नोच-नोच कर बुरी तरह क्षत विक्षत कर दिया था. जिससे मृतक की पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का धारदार चाकू और घटना में इस्तेमाल हुए दो मोटरसाइकिल जब्त कर लिए है.दुर्ग एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने बताया कि इस ब्वाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित की गई. आरोपियों ने हत्या की वजह आपसी विवाद बताया है फिलहाल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Election 2022: यशपाल आर्य का दावा- BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे कई नेता

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की महिला आरक्षक को मिली लिंग परिवर्तन की इजाजत, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget